{"_id":"660c713fbbf93e36a7084f54","slug":"villager-accused-saraf-of-usury-and-assault-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-374238-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीण ने सराफ पर सूदखोरी और मारपीट करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीण ने सराफ पर सूदखोरी और मारपीट करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरगपुर जगतपुर निवासी इमरान ने सराफ पर सूदखोरी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सराफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित इमरान ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने एक सराफ से 86 हजार रुपये की कीमत का सोने का हार खरीदा था। इस दौरान उसने कुछ रुपये जमा कर दिए थे बाकी रकम कुछ समय देने की बात तय हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने दो बार में 86 हजार रुपये दे दिए है। इसके बावजूद दुकानदार ब्याज पर ब्याज लगाकर रुपयों की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर सूदखोर दुकानदार ने उसे प्रताड़ित किया। इमरान का आरोप है कि 22 मार्च 2024 को आरोपी दुकानदार उसके घर पर आ गया और गाली गलौज करते हुए पैसों की मांग किया। इमरान ने इसका विरोध किया तो आरोपी के परिवार ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। एसएसपी हेमराज मीना ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।