{"_id":"69a1f646d9db95b4870f1c70","slug":"village-guard-of-sandalipur-dies-after-being-hit-by-a-train-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112608-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदलीपुर के ग्राम प्रहरी की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदलीपुर के ग्राम प्रहरी की ट्रेन से कटकर मौत
Sat, 28 Feb 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट थाने के गांव संदलीपुर के ग्राम प्रहरी अर्जुन चौधरी की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
शुक्रवार की दोपहर छजलैट पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा दोयम के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से उठाकर एक ओर कराया। कुछ देर बाद युवक की पहचान क्षेत्र के ही गांव संदलीपुर के रहने वाले लीला सिंह के बेटे अर्जुन चौधरी (24) के रूप में हुई। पता लगने पर उसके परिजन और तमाम गांव वाले भी आ गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार वालों से भी जानकारी ली। जहां युवक का शव मिला है उससे दो सौ मीटर की दूरी पर ही उसका घर व खेत भी हैं। घटना स्थल से लगता था कि वह ट्रेन के साथ काफी दूर तक घिसटा भी था। अर्जुन छजलैट थाने का ग्राम प्रहरी होने के साथ ही खेती किसानी भी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी व्यवहार कुशल था। अर्जुन अपने भाई भीम सिंह से बड़ा और छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से पिता लीला सिंह, मां वीना, बहन अंजू, गुड्डी सहित सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।