फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vijayadashami is a symbol of Indian culture: Bhupendra

विजय दशमी भारतीय संस्कृति का प्रतीक : भूपेंद्र

Wed, 21 Oct 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 21 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami is a symbol of Indian culture: Bhupendra
कांठ। मंगलवार की शाम कांठ नगर में दशहरा मेला स्थल पर पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री/भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मेला स्थल पर श्री रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजय दशमी का त्योहार भारतीय संस्कृति, विरासत और सनातन परंपरा का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने भारतीय संस्कृति, विरासत और सनातन परंपरा से जुड़े अनेकों कार्य किए हैं। कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

राम राज्य की कल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सभी व्यवस्थाओं का सुचारु रूप से संचालन किया हुआ है। उसमें बिना किसी भेदभाव के साथ सबका कल्याण हो, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार और पार्टी आगे बढ़ रही है। इस दौरान मंत्री ने सभी को विजय दशमी की बधाई भी दी। मेला आयोजक कमेटी ने अतिथियों को सम्मानित भी किया। इसके बाद मंत्री मेला स्थल पर लगे भारत विकास परिषद शाखा कांठ के सेवा शिविर में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. शैफाली सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज बिश्नोई,जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, ब्लॉक प्रमुख मुरादाबाद मनीष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, चौधरी हुक्म सिंह, मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, दीपक चौहान, सत्यवान सिंह, विजयवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed