{"_id":"6542b8af2a3796564902cb96","slug":"vigilance-team-arrived-from-delhi-to-investigate-in-office-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-276035-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीआरएम कार्यालय में जांच करने दिल्ली से पहुंची विजिलेंस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीआरएम कार्यालय में जांच करने दिल्ली से पहुंची विजिलेंस टीम
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुख्यालय यानी बडौदा हाउस से विजिलेंस की टीम बुधवार को डीआरएम कार्यालय पहुंची। टीम के आने की जानकारी किसी को नहीं थी। विजिलेंस को देखकर सभी अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए।
टीम ने वाणिज्य विभाग और कार्मिक विभाग में दस्तावेज खंगाले और जांच की। जांच अधिकारी नटवरलाल के नेतृत्व में यह टीम मुरादाबाद डीआरएम कार्यालय पहुंची थी। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान मिलने वाले कार्ड पास का गलत इस्तेमाल किया है। इस संबंध में वाणिज्य विभाग और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ विजिलेंस ने बातचीत भी की है। दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस टीम कागज अपने साथ ले गई है। दिल्ली से गोपनीय रिपोर्ट बनाकर डीआरएम को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि इस गड़बड़ झाले में लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि अभी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं लेकिन विजिलेंस की टीम के घंटे तक जांच पड़ताल करने से कुछ गड़बड़ी पाए जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। मंडल मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों में बुधवार को दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। वहीं रेलवे अधिकारी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है।