फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   video surfaced on social media in which 3 boys accused of molestation by a woman were tied to a tree and beaten up by villagers IN Moradabad

मनचलों को पेड़ से बांधकर पीटा: युवती और किशोरियों के साथ करते थे छेड़खानी, ग्रामीणों ने की पिटाई, तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Dec 2021 09:26 AM IST
सार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में किशोरियों से छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
video surfaced on social media in which 3 boys accused of molestation by a woman were tied to a tree and beaten up by villagers IN Moradabad
जानकारी देते मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना इलाके में छेड़खानी के आरोपियों को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूंढापांडे थाना इलाके के एक गांव में युवती और किशोरियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही थीं। विरोध करने पर आरोपी युवक लड़कियों को धमकी देते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन युवक गांव में पहुंच गए थे। आरोपियों ने किशोरियों के साथ फिर से छेड़खानी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांध लिया और पिटाई शुरू कर दी थी। इस दौरान किशोरियों ने भी युवकों को चप्पलों से पीटा। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को छेड़खानी के आरोपी इस्लाम, निवासी दौलरा मूंढापांडे की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमपाल, सतेंद्र, जितेंद्र और एक युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि दूसरा केस पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी इस्लाम, अपसान और वसीम, निवासी दौलरा के खिलाफ दर्ज किया है।

मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी इस्लाम और पेड़ से बांधकर पिटाई करने वाले आरोपी सतेंद्र व जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed