फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of youth beating viral, order for investigation

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Video of youth beating viral, order for investigation
मुरादाबाद। रात में युवक की सड़क पर खुलेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ सिविल लाइंस ने मझोला थाना पुलिस को जांच कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

सड़क पर एक युवक को लाठियों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे दिल्ली रोड स्थित एक बड़े हॉस्पिटल के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को लाठियों से पीटे जाना दिखाया जा रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा वायरल हो रहा यह वीडियो उन्हें भेजा गया है। जिसमें वीडियो को दिल्ली रोड का बताया गया है। लिहाजा उन्होंने मझोला थाना प्रभारी को वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। एसएचओ मझोला मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed