फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of girl's allegation against police in Majhola police station goes viral

मझोला थाने में युवती के पुलिस पर लगाए आरोप का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Video of girl's allegation against police in Majhola police station goes viral
मुरादाबाद। मझोला थाने में युवती और उसकी मां द्वारा पुलिस पर लगाए गए संगीन आरोप के वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। वायरल वीडियो में पुलिस पर धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने वालों के साथ मिलकर थाने में बंद कर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का युवती और उसकी मां आरोप लगाते दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

इस वीडियो में युवती क्षेत्र के कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर उसकी मां से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो में युवती कह रही है कि धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने वालों के खिलाफ वह कार्रवाई की मांग कर रही है। इस पर आरोपियों ने पुलिस की मदद से उसे व उसकी मां को थाने बुलाया। युवती का कहना था कि जहां मौजूद पुलिस वालों ने आरोपियों के सामने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की और धमकाया। युवती का आरोप है कि वह जब पुलिस वालों की ज्यादती की बात अपने मोबाइल में टेप करने लगी, तो पुलिस ने उसका फोन भी छीन कर अपने पास रख लिया। थाने में युवती व उसकी मां के चीख-चीख कर पुलिस पर लगाए जा रहे इस आरोप के दौरान कुछ देर के लिए थाना में अफरातफरी का माहौल भी रहा। बाद में कुछ पुलिस वालों ने उन्हें समझा कर शांत कराया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

महिला का भूमि संबंधी विवाद कुछ लोगों से चल रहा है। महिला गलत ढंग से उन पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए प्रायोजित ढंग से पुलिस वालों पर अनर्गल आरोप वायरल वीडियो में लगा रही है। महिला के आरोपों में तनिक भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह, थाना प्रभारी, मझोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed