फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of controversial statement of Minister Bhupendra Chaudhary goes viral

मंत्री भूपेंद्र चौधरी के विवादित बयान का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Video of controversial statement of Minister Bhupendra Chaudhary goes viral
मुरादाबाद। चौधरी चरण सिंह के खिलाफ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बयान पर टिप्पणी और निंदा कर रहे हैं। वहीं, किसान नेताओं ने रोष जताते हुए कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

बागपत जिले के गांव रमाला में शुक्रवार को किसान संवाद में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वह ‘अगर चौधरी साहब को आप एक दो बार निपटा लेते तो चौधरी चरण सिंह चरण सिंह न होते’ कहते नजर आ रहे हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी हो रही है। बयान की निंदा की जा रही है। रालोद समर्थक बागपत के किए गए प्रदर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर विरोध जता रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें संजीव बालियान और उमेश मलिक वाली श्रेणी का नेता बताया।
विज्ञापन

- भाजपा किसान विरोधी है। कैबिनेट मंत्री ऐसे बयान देकर पार्टी की मानसिकता को दर्शा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने आजीवन किसानों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके खिलाफ गलत बयान कर मंत्री ने किसानों का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगना चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। - रोहिताश राजपूत, अखिल भारतीय किसान महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भाजपा सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा जो अमर्यादित टिप्पणी की गई है, अगर सरकार को थोड़ी सी भी शर्म है और वह किसानों का देश के प्रति सम्मान चाहती है तो ऐसे मंत्री को तुरंत निष्कासित करे। किसान यूनियन जिला इकाई इसका पुरजोर विरोध करेगी और मंत्री से इसका जवाब लिया जाएगा। - चौधरी रणबीर सिंह, भाकियू, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed