फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Verification for the Government Inter College was conducted at Fatehpur Vishnoi.

Moradabad News: राजकीय इंटर कॉलेज के लिए फतेहपुर विश्नोई में हुआ सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Verification for the Government Inter College was conducted at Fatehpur Vishnoi.
मुरादाबाद। कांठ तहसील के ग्राम फतेहपुर विश्नोई में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे करवाया गया। मंगलवार की सुबह शिक्षा विभाग की ओर से नामित जांच अधिकारी ने गांव पहुंचकर प्रस्तावित भूमि और निकटतम विद्यालयों की दूरी का गहन भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान गांव के 300 से अधिक ग्रामीण, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। जांच अधिकारी का कहना है कि सत्यापन के बाद रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर नामित किए गए जांच अधिकारी व प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कुचावली शाने आजम सुबह 07:50 बजे ही गांव पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले जूनियर हाईस्कूल की प्रस्तावित रिक्त भूमि का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने महज कागजी खानापूर्ति करने के बजाय गांव में घर-घर जाकर तथ्यों की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने ग्रामीणों और प्रशासक से भी पूरी जानकारी ली। साथ ही 14 किलोमीटर की दूरी वाले तथ्य को गंभीरता से जांचा। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा के 14.1 किमी दूर तथा राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर के 14 किमी दूर है। ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें प्रामाणिक दस्तावेजों की पूरी रिपोर्ट भी सौंप दी गई। प्रशासक वैशाली ने भी हर एक तथ्य से अवगत कराया।
विज्ञापन


बच्चों ने की भावुक अपील
सर्वे के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया जब उन 41 होनहार बच्चों (जिन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है) और पढ़ाई छोड़ चुकी लगभग 70 छात्राओं ने जांच अधिकारी को चारों तरफ से घेर लिया। बच्चों ने हाथ जोड़कर अधिकारी से निवेदन किया कि सर, हमारी पढ़ाई 14 किमी दूर स्कूल होने की वजह से छूट रही है। कृपया सत्यता के आधार पर रिपोर्ट लगाइएगा। जांच अधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
कनक, आलिया, अंशु, पलक, अक्शा, आरुषि, मानवी, वंशिका, रश्मि, आयुषि, यशवी, संजना, आरती, तानिया, अंशिका, ईशिका, अंजलि, छाया, मनीषा और छात्र नितिन, अक्षय, अज़ीम, अरुण, प्रिंस, शिवा, अंश, तरुण, यश, दयानंद आदि उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों और ग्रामीणों में समरपाल सैनी, विनोद विश्नोई, राजकुमार, शंकर लाल, अमरेश, वीरवती, रूमा, गीता, राजकली, राकेश, नरेश आदि मौजूद रहे।


वर्जन...
बालिकाओं की मांग जायज है। उन बालिकाओं से भी बात की, जिन्होंने सरकारी विद्यालय न होने के कारण कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन सरकारी स्कूल दूर होने की वजह से उनकी मजबूरी है। गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।
शाने आजम, जांच अधिकारी व नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ब्लॉक छजलैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed