{"_id":"67b4f49459f46fd851086f9a","slug":"vendors-showing-less-interest-in-shifting-to-vending-zone-shops-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-585928-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वेंडिंग जोन की दुकानों में शिफ्ट होने में कम रुचि दिखा रहे वेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वेंडिंग जोन की दुकानों में शिफ्ट होने में कम रुचि दिखा रहे वेंडर
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित कर बनाई गई दुकानों में जाने के लिए वेंडर रुचि कम दिखा रहे हैं। जिसके चलते नगर निगम प्रशासन 234 दुकानों में से कुल 100 दुकानें ही बेच सका। 134 दुकानें अभी नहीं बिक सकी हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांच स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित कर वहां 234 दुकानों (पोर्टा केबन) का निर्माण किया गया है। ये दुकानें सड़क पटरी पर खोखा, ठेला, फड़ लगाकर जीविका चलाने वालों के लिए बनाई गईं हैं। जिससे शहर को जाम की समस्या से बचाया जा सके तथा देखने में भी शहर सुंदर दिख सके, लेकिन इन दुकानों में शिफ्ट होने में शहर के वेंडर कम रुचि दिखा रहे हैं।
यही वजह रही कि 31 जनवरी तक ऑनलाइन किए गए आवेदन के दौरान 234 दुकानों में से कुल 178 वेंडरों ने ही आवेदन किया। नगर निगम पीलीकोठी स्थित सभागार में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली गई। जिसके माध्यम से कुल 100 दुकानें ही निगम बेच सका। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शेष 134 दुकानों के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
एक दिन पहले नीलाम हुई एक दुकान को लेकर विवाद, आज फिर होगी नीलामी
मुरादाबाद। टाउन हाॅल में पार्किंग के ऊपर बनी 22 दुकानों में से सोमवार को नीलाम हुईं छह दुकानों में से एक दुकान को लेकर विवाद हो गया है। इसे लेकर निगम अधिकारियों पर नीलामी में छूटने के बाद दूसरे व्यक्ति के नाम कर देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए संबंधित दुकान की बुधवार को पुन: नीलामी होगी।
शहर निवासी जीतेंद्र ने आज सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार से मुलाकात की। आरोप लगाया कि नीलामी में टाउन हाॅल की एक दुकान उनकी पत्नी संगम के नाम अलाॅट हुई थी। राजनीतिक दबाव में किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में दुकान के नीलाम होने की बात कही जा रही है। नीलामी प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने संगम के आरोप को गलत बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को टाउन हाॅल पर 12 बजे संबंधित दुकान की फिर से बोली लगाई जाएगी।
-