फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicles will not go from Town Hall towards Gurhatti intersection today

Moradabad News: टाउनहॉल से गुरहट्टी चौराहे की ओर आज नहीं जाएंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go from Town Hall towards Gurhatti intersection today
मुरादाबाद। रविवार और सोमवार को दिनभर टाउनहॉल से गुरहट्टी चौराहे की ओर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। दो दिन केवल गुरहट्टी चौराहे से टाउनहॉल की ओर दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन जा सकेंगे। इसके बाद इन वाहनों को बुधबाजार चौराहे से ताड़ीखाना चौराहे की ओर भेजा जाएगा, जबकि 29 से 31 अक्तूबर तक बाजारों में पूरी तरह से वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 29 से 31 तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री का समय सुबह साढ़े पांच बजे से देर रात दो बजे तक रहेगा।
विज्ञापन



29 से 31 अक्तूबर के लिए यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- गुरहट्टी चौराहा से टाउनहाॅल की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। चार पहिया वाहनों के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के पास और जेल के पास खाली पड़ी जगह में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए घास मंडी जैन धर्मशाला में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन





- टाउन हाल से मंडी चौक की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे।
- नीम का प्याऊ से वाहन गुरहट्टी चौराहा और टाउन हाल की तरह नहीं जा सकेंगे।
- इंपीरियल चौराहा से बुध बाजार चौराहा की ओर जानने वाले वाहनों के लिए पार्किंग हिंदू कॉलेज में बनाई गई है।
- बुधबाजार से डाउन हॉल की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर कोई वाहन नहीं आएगा। दो पहिया वाहनों के लिए टाउन हाल स्थित अस्पताल में पार्किंग बनाई गई है।
- ताड़ीखाना चौराहे से बुधबाजार की ओर केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे।

- संभली गेट से मंडी चौक की ओर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे।

- एस कुमार चौराहे से मंडी चौक की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा और नहीं आएगा। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कॉलेज में रहेगी।
- जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को केवल जीआईसी चौराहे तक ही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी में होगी।

- तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
- कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।

- बुधबाजार से असालतपुरा चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
- मधुबनी तिराहे से साईं मंदिर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों की पार्किंग तहसील किला के पास रहेगी।
- नवीन नगर मोड़ से कोई भी वाहन बाजार में नहीं जाएगा। कांठ रोड पीएसी तिराहे से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं किया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
27 और 28 अक्तूबर को टाउन हाल और गुरहट्ठी के बीच वनवे रहेगा। 29 से 31 अक्तूबर को मुख्य बाजारों में वाहनों को प्रतिबंध रहेगा।
सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed