Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicle entry into markets will be prohibited for three days.

Moradabad News: बाजारों में तीन दिन बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicle entry into markets will be prohibited for three days.
मुरादाबाद। धनतेरस और दिवाली के त्योहार के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में दो पहिया वाहन समेत सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। व्यवस्था आठ नवंबर की देर रात तक लागू रहेगी। इस दौरान लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पैदल ही जा पाएंगे। दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसपी यातायात रचना मिश्रा ने बताया कि गुरहट्टी चौराहा, मंडी चौक, बुधबाजार चौक, ताड़ीखाना चौराहा से बाजारों की ओर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है। शहर में सुबह छह बजे से रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था :
- ई-रिक्शा, ऑटो चार पहिया वाहन गुरहट्टी चौराहा से टाउन हाल की ओर नहीं जाएंगे।
टाउन हाल से बुधबजार चौराहा होते हुए ताड़ीखाना तिराहा से गुरहट्टी की ओर जाएंगे।
चार पहिया वाहनों की पार्किंग मंडल आयुक्त कार्यालय के पास जेल परिसर में रहेगी। इसके अलावा दो पहिया वाहनों की पार्किंग घास मंडी स्थित जैन धर्मशाला में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टाउन हाल से मंडी चौक की ओर बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो नही जाएंगे और न ही वापस आएंगे
- नीम की प्याऊ से बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो गुरहट्टी चौराहा और टाउन हाल की ओर नहीं जाएंगे।
- इंपीरियल चौराहा से बुधबाजार चौराहा की ओर बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जाएंगे इसके लिए हिंदू कॉलेज में पॉर्किंग की व्यवस्था की गई है।
- बुधबाजार से टाउन हाल की ओर दो पहिया वाहनों को छोड़ कर ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जाएंगे। दो पहिया वाहनों की पार्किंग टाउन हाल में महिला और पुरुष अस्पताल में होगी।
-ताड़ीखाना से बुधबाजार की तरफ दो पहिया वाहनों को छोडकर ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे।
- अमरोहा गेट से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई रिक्शा, कार,ऑटो नहीं जाएंगे और न ही वापस आएंगे। इन वाहनों को संभली गेट से गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा से आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
- एस कुमार चौराहा से मंडी चौक की ओर बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जाएंगे और न ही वापस आएंगे। इन वाहनों की अस्थायी पाॅर्किग गोकुलदास डिग्री काॅलेज में बनाई गई है।

- जामा मस्जिद की ओर से मंडी चौक के लिए बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो जीआईसी कॉलेज से आगे नही जाएंगे। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी कॉलेज के मैदान में की गई।
- तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की ओर किसी तरह का वाहन नहीं चलेगा।
- कटरा नाज से अमरोहा गेट की ओर किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे।
- असालतपुरा से अमरोहा गेट की ओर कोई वाहन नहीं आएगा और नहीं जाएगा।
- बुधबाजार से असालतपुरा चौराहा की ओर किसी तरह का वाहन नहीं जाएगा और नहीं आएगा।
- मधुबनी तिराहा से साईं मंदिर की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास बनाईग गई है।
- कांठ रोड नवीन नगर तिराहे से बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो बाजार में नहीं जाएंगे। इन वाहनों की अस्थायी पार्किंग नई तहसील किला के पास बनाई गई है।
- कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed