फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Veer Shiromani Maharana Pratap is the national hero of India: Dr. Indradev

भारत के राष्ट्र नायक हैं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप : डॉ. इंद्रदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Veer Shiromani Maharana Pratap is the national hero of India: Dr. Indradev
कांठ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के तत्वाधान में क्षत्रिय समाज के लोगों ने कांठ नगर में शोभायात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। गोष्ठी में में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य व पराक्रम के बारे में बताया। क्षत्रियों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने, हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति की रक्षा को एक जुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के श्री रामलीला मैदान से महाराणा प्रताप शोभायात्रा शुरू की गई। जिसमें क्षत्रिय समाज के युवा डीजे पर चल रहे गीतों पर झूमते हुए नारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा संत रविदास धर्मशाला, पट्टीवाला, सैनी धर्मशाला, नेता उपदेश का चौराहा, सुनहेरी मस्जिद, लाला न्यादर चौराहा, मेन बाजार, वैश्य विश्नोई शिव मंदिर, वैश्य धर्मशाला, विश्नोई मंदिर विशनपुरा, मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग, पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बढ़ापुर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के राष्ट्र नायक हैं, सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि एनपी सिंह ने समाज में फैली नशा प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि सबकी जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे से बचाए। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी संगठित होकर महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलें। लक्ष्य कॉलेज के चेयरमैन अमित चौहान ने समाज के लोगों में जोश भरते हुए अपने विचार रखे। अध्यक्षता रिटायर्ड आर्मी कर्नल बीके सिंह और संचालन अनिल चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिन चौहान बंटी, विरेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, मुनीष चौहान, सुशील कुमार चौहान, भूपेंद्र चौहान, मधु चौहान, डॉ. अशोक चौहान, आदेश चौहान बंटी, सुनील चौहान, सुरेश कुमार, प्रमोद चौहान, विनीत चौहान, राजीव चौहान, राकेश चौहान, योगेश्वर चौहान, मुकेश राजपूत, दिनेश कुमार बबली, जितेंद्र चौहान, सीटू चौहान आदि भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग रहे।

..फोटो सं. 06, 07, 08, 09

--
क्षत्रिय महासभा ने यूपी बोर्ड के मेधावी को किया सम्मानित
कांठ। शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत ने क्षत्रिय समाज के यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, अति विशिष्ट अतिथि एनपी सिंह नोएड, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान व अमित चौहान ने अभिषेक राजपूत, लक्ष्य सिंह, प्यूव प्रताप सिंह, आर्य कुश चौहान, आयूषी चौहान, अंशिका चौहान, विनीत कुमार, शगुन चौहान, पल्लवी, निशांत कुमार, सृष्टि चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, भूमि चौहान, ऋषभ सिंह चौहान, भावेश कुमार, अंतरिक्ष सूर्यवंशी आदि मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। वहीं क्षत्रिय समाज के बुजुर्ग जयपाल सिंह, टेकचंद्र सिंह, सूरज सिंह, रामपाल सिंह, प्रेमचंद्र सहित पत्रकारों एवं सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर निपेंद्र चौहान, विपेंद्र चौहान, भूपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed