फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Van rider father-son died due to collision with dumper in Bhagatpur area

डंपर की टक्कर से वैन सवार पिता-पुत्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Van rider father-son died due to collision with dumper in Bhagatpur area
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र के पसियापुरा गांव से मजदूरी पर गन्ना बांधने के लिए मजदूरों से भरी वैन पाकबड़ा जा रही थी। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद डंपर चालक मय वाहन के फरार हो गया है।
विज्ञापन

पसियापुरा निवासी नैम सिंह (45) अपने पुत्र विकास (20) तथा गांव के सर्वेश कुमार, नरेश कुमार, पुनिया, महेंद्र और राजवीर सिंह के साथ गांव निवासी राहुल की वैन से रविवार सुबह छह बजे मजदूरी पर गन्ना बांधने पाकबड़ा के लिए निकले थे। वैन राहुल चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वैन बहोरनपुर कला और महेशपुर खेम के बीच पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार नैम सिंह और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राहुल, प्रवेश कुमार, नरेश कुमार, मुनिया, महेंद्र और राजवीर सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इनमें से घायल प्रवेश और नरेश की दशा गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद नैम सिंह के बड़े दामाद अशोक कुमार ने बताया कि नैम सिंह के चार बच्चों में विकास इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनों किरन और आशा का विवाह हो चुका है। तीसरी पुत्री वर्षा सोलह वर्ष की है। थाना प्रभारी भगतपुर सुनील कुमार ने अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

नैम सिंह का फाइल फोटो।

नैम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed