फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Van dragged bike for 500 meters in Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी में 500 मीटर तक बाइक को घसीटती ले गई वैन

Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Van dragged bike for 500 meters in Kundarki.
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर मंगलवार दोपहर कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ईओ वैन ने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक वैन में फंस गई और वैन करीब 500 मीटर तक सड़क पर बाइक को घसीटती चली गई। हादसे के दौरान दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को पकड़ लिया जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद शहर निवासी श्रीराम और उसका भाई अंकित बाइक से कुंदरकी में जरूरी काम निपटा कर अपने घर को वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही बिलारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ईको वैन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के अगले हिस्से में बाइक फंस गई। चालक वाहन को रोकने के बजाय बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कुंदरकी थाने के दूसरे गेट के पास पहुंचने पर वैन और उसमें फंसी बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर धंस गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed