फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Valuables stolen from Panchayat Secretariat, report filed against unknown persons

Moradabad News: पंचायत सचिवालय से कीमती सामान चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Valuables stolen from Panchayat Secretariat, report filed against unknown persons
बिलारी। ग्राम पंचायत जरगांव के पंचायत सचिवालय व छह ग्रामीणों के घरों में चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जरगांव की प्रधान किरनवती की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार रात अज्ञात चोर पंचायत घर के गेट में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने सचिवालय के अंदर रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, एलसीडी और डीवीआर आदि कीमती सामान चोरी कर ली।

इसके अलावा जरगांव में ही देवेंद्र सिंह, दोजीराम, भगवानदास, मदन सिंह, जबर सिंह, शिव सिंह आदि ग्रामीणों के घरों में घुसकर चोर कीमती घरेलू सामान निकालकर ले गए। घरों में चोरी की घटना पंचायत सचिवालय में चोरी होने से पहले की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चोरी की घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, भाजपा के नवैनी गददी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा एडवोकेट ने पुलिस से जरगांव में रात में गश्त प्रभारी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed