{"_id":"6ad3e1a81b4249b6900a8ac3","slug":"valley-cricket-title-clash-to-take-place-between-varanasi-meerut-and-ayodhya-lucknow-divisions-moradabad-news-c-354-1-mo11014-110819-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका क्रिकेट : वाराणसी-मेरठ और अयोध्या-लखनऊ मंडल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका क्रिकेट : वाराणसी-मेरठ और अयोध्या-लखनऊ मंडल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को चारों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में वाराणसी और मेरठ मंडल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में अयोध्या और लखनऊ मंडल ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-19 वर्ग में कानपुर और अंडर-17 में आजमगढ़ मंडल विजेता रहा।
पारकर इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कानपुर मंडल ने आठ विकेट पर 70 रन बनाए। टीम की ओर से जान्हवी ने 18 रन का योगदान दिया। वाराणसी की प्रियंका ने तीन विकेट लिए। जवाब में वाराणसी मंडल ने प्रिया के 34 रन की मदद से तीन विकेट पर 72 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
रेलवे स्टेडियम क्रिकेट मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 138 रन बनाए। इसमें किंजल ने 67 रन की पारी खेली। जवाब में अलीगढ़ मंडल की टीम 35 रन पर आउट हो गई। मेरठ की डाली ने चार ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए। मेरठ ने 103 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अयोध्या मंडल ने सात विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में आजमगढ़ मंडल की टीम 45 रन पर सिमट गई। अयोध्या ने 47 रन से जीत हासिल की। भव्या ने चार और शीतल ने तीन विकेट चटकाए।
वहीं एसएस इंटर कॉलेज मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में अलीगढ़ मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 123 रन बनाए। गरिमा ने 64 रन बनाए। जवाब में लखनऊ मंडल ने प्रिया के 48 और सोमया के 37 रन की मदद से तीन विकेट पर 125 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता के दौरान एसके नाथन, मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर, हिमांशु यादव, मेजर सुदेश भटनागर, रवि कुमार, उदयराज सिंह, नीति पाल, गीतांजलि, दक्ष, आफताब आलम, राहुल कुमार, निशित बी. दास, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
0000
तीसरे स्थान के मुकाबलों में कानपुर और आजमगढ़ जीते
मुरादाबाद। अंडर-19 वर्ग में तीसरे स्थान के लिए कानपुर मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच मुकाबला हुआ। कानपुर ने अलीगढ़ के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा। नेहा ने 64 रन बनाए, जबकि अलीगढ़ की भूमिका ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ की टीम 83 रन ही बना सकी। अंजलि ने 32 रन का योगदान दिया। कानपुर मंडल ने 51 रन से जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग में तीसरे स्थान के लिए अलीगढ़ और आजमगढ़ मंडल के बीच मुकाबला खेला गया। आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 66 रन बनाए। जवाब में अलीगढ़ की टीम 15 ओवर में 61 रन ही बना सकी। आजमगढ़ मंडल ने पांच रन से जीत दर्ज की। संवाद
0000
आज होंगे दोनों वर्गों के फाइनल मैच
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-19 वर्ग का फाइनल पारकर कॉलेज मैदान पर वाराणसी और मेरठ मंडल के बीच खेला जाएगा। वहीं अंडर-17 वर्ग का खिताबी मुकाबला एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर लखनऊ और अयोध्या मंडल के बीच होगा। दोनों मैच समाप्त होने के बाद पारकर इंटर कॉलेज मैदान पर समापन समारोह आयोजित होगा। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद