फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uttar pradesh police helpline 112 drop women to home in night

सुरक्षा : महिलाएं रहें बेफिक्र, अब खाकी पहुंचाएगी आपको घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police helpline 112 drop women to home in night
मुरादाबाद। अगर रात में आपको या आपकी परिचित किसी महिला, बेटी को मुरादाबाद आना पड़ता है। आपके घर से उन्हें कोई लाने के लिए नहीं तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब पुलिस ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस एक फोन कॉल पर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक अकेली महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए 112 हेल्पलाइन की नौ गाड़ियों को सोमवार एसपी यातायात सतीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और असुरक्षा की भावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब सोशल पुलिसिंग के जरिए जनता को भयमुक्त करने का प्रयास किया है। उत्तर प्रदेश में अब रात दस बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी अकेली महिला को कहीं आना-जाना पड़ता है और उसके साथ परिवार को कोई पुरुष नहीं है तो वह बेहिचक 112 नंबर पर कॉल कर सकती है। पुलिस की गाड़ी आपके पास तक पहुंचेगी और आपको गंतव्य तक पहुंचाएगी। सोमवार से मुरादाबाद में इसके लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जनपद में यूपी 112 के 80 चौपहिया वाहन और 16 दुपहिया वाहन हैं। इनमें से नौ पीआरवी को लगाया गया है। इन वाहनों पर दो महिला आरक्षी, एक कमांडर (पुरुष)और एक पायलट (पुरुष) को नियुक्त किया गया है। आगे चलकर इन पीआरवी वाहनों को दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाएं और युवतियां रात दस बजे से सुबह छह बजे तक यूपी 112 आपात सेवाएं पर काल कर अगर सहायता की अपेक्षा करती हैं तो संबंधित वीआरवी तत्काल उनको सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित पाठक, एसएसपी।
इन क्षेत्रों में रहेंगी पीआरवी
जनपद में यूपी 112 की नौ पीआरवी लगाई गईं हैं। ये वाहन मझोला, सिविल लाइंस, गलशहीद, कटघर, बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा, भगतपुर और मैनाठेर थानाक्षेत्रों में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed