फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uttar pradesh gramodhyog board vice president 's wife get state teacher award

ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष की पत्नी मधु को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh gramodhyog board vice president 's wife get state teacher award
मधू सक्सेना। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। मुरादाबाद जिले से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान की पत्नी मधु सक्सेना का चयन हुआ है। मधु सक्सेना पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईलर रसूलाबाद मूंढापांडे ब्लाक में इंचार्ज अध्यापिका हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल में डिजिटल कक्षाओं के संचालन जैसे सराहनीय कार्य के लिए मधु का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार 19 के लिए मुरादाबाद से मधु समेत करीब 10 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने आवेदन किया था। राज्य पुरस्कार के लिए गठित समिति ने 20 से 29 अगस्त तक जिलेवार आवेदकों का साक्षात्कार लिया। शिक्षकों ने शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में अपने योगदान का प्रस्तुतीकरण दिया। बुधवार को पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी हो गई। मुरादाबाद से मधु सक्सेना का चयन हुआ है। मधु सक्सेना ने बताया कि स्कूल में पांच साल पहले डिजिटिल कक्षाएं शुरू कीं। घर का कंप्यूटर स्कूल में लगाया और बच्चों को वीडियो के माध्यम से पढ़ाया। इससे बच्चों में सीखने की प्रवृति बढ़ी। स्कूल में गठित मीना मंच में 15 बालिकाएं हैं। बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता बनाने के लिए कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग और क्राफ्ट वर्क सीखाती हैं। स्कूल से आठवीं पास कर जाने वाले छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं। मधु कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को अंग्रेजी, गणित और संस्कृत पढ़ाती हैं। स्कूल कंपोजिट है और कुल 206 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एसआरजी ने फोन कर दी पुरस्कार की बधाई, लिस्ट देखी तो आंखें खुशी से भर आई
दिन में स्कूल की झाड़ियां कटवाईं, घर लौटने पर थकान से आ गई थी नींद, पति देख रहे थे टीवी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। इंचार्ज अध्यापिका मधु सक्सेना के लिए बुधवार यादगार बन गया। दोपहर में स्कूल की झाड़ियों की कटाई कर घर लौटी थीं। थकान से नींद आ गई। करीब पांच बजे स्टेट रिसोर्स पर्सन (एसआरजी) ऋतु त्यागी के फोन से नींद टूटी। एसआरजी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने की बधाई के साथ सूची भेजी। सूची में नाम देख मधु सक्सेना की आंखें खुशी से छलक आईं। पति गोपाल अंजान टीवी देख रहे थे। पुरस्कार की जानकारी मिलते ही परिवार में जश्न शुरू हो गया। देखते ही देखते बधाई के लिए लोगों के फोन भी आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी मधु सक्सेना ने बताया कि स्कूल बच्चों के लिए बंद हैं। बारिश के सीजन में घास और झाड़ियां बड़ी हो गई थी। बुधवार को झाड़ियां कटवाई। इसके बाद कुछ महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एनजीओ बनाई है। इसमें महिलाओं को मास्क बनाने से लेकर सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाना है। मधु ने बताया कि वह काफी थक गई थी और राज्य पुरस्कार की घोषणा की जानकारी तक नहीं थी। घर में पति टीवी देख रहे थे। करीब पांच बजे एसआरजी के फोन से नींद टूटी और उसने पुरस्कार के लिए बधाई दी।

मूंढापांडे ब्लाक से लगातार दूसरी बार पुरस्कार के लिए चयन
मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में करीब पांच हजार शिक्षक हैं। मूंढापांडे ब्लाक से लगातार दूसरे साल पुरस्कार मिला है। पिछले साल डा. हरनंदन प्रसाद को पुरस्कार मिला था। जबकि इस बार मधु सक्सेना का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed