फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uttar pradesh government law minister told thar his priority to convicted hathras case accused

बोले उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री, हाथरस के दोषियों को फांसी की सजा दिलाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh government law minister told thar his priority to convicted hathras case accused
नगर निगम कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोहित बेनिवाल विधि न्याय मंत्री ब्? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हाथरस की घटना हमारे लिए बहुत दुखद है। हाथरस केदोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें फांसी की सजा दिलाएंगे। विपक्ष कुर्सी के लालच में भाजपा को अनुसूचित जाति विरोधी बता रहा है। उपचुनाव की सातों सीटों पर भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। कृषि कानून किसानों के हित में है, इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को पंचायत सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित मंडलीय बैठक में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में हाथरस की घटना पर कहा कि सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है। हाथरस की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार दोषियों को नहीं छोड़ेगी। मैं कानून मंत्री होने के नाते पैरवी करूंगा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। सीबीआई जांच शुरू न होने के सवाल पर कहा कि ये प्रक्रिया का विषय है। वह कई दिनों से लखनऊ से बाहर हैं। लखनऊ पहुंचकर ही इस संबंध में कुछ बता पाएंगे। उपचुनाव के सवाल पर कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। जनता ने सपा, बसपा, कांग्रेस केे कार्यकाल को देखा है। भ्रष्टाचार चरम पर था। अपराध का बोल-बोला था। लोगों की याददाश्त कमजोर नहीं है। उपचुनाव में सातों सीटों पार्टी जीत दर्ज करेगी। भाजपा से अनुसूचित जाति के दूर होने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कुर्सी के लालच में विरोधी पार्टियां भाजपा को अनुसूचित जाति विरोधी बता रही हैं। भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर निकलकर लोगों की मदद की। जबकि विपक्ष केनेता ट्वीटर चलाते रहे। कानून व्यवस्था पर कहा कि भाजपा का एक भी कार्यकर्ता न तो अपराध का समर्थक है और न ही अपराधियों का। अगर कोई अपराध करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। राकेश खरे की मौत केसवाल पर कहा कि यह घर की बात है। इसे बैठकर समझ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed