{"_id":"666a318b224b73ec620fca97","slug":"urmu-raised-the-issues-of-promotion-allowances-in-pnm-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-418538-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उरमू ने पीएनएम में उठाए पदोन्नति, भत्ते व रिक्त पदों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उरमू ने पीएनएम में उठाए पदोन्नति, भत्ते व रिक्त पदों के मुद्दे
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की रेल प्रशासन के साथ पीएनएम (स्थायी वार्ता तंत्र) बुधवार को शुरू हुई। इसमें रेलकर्मियों की पदोन्नति, भत्ता व वेतन वृद्धि समेत रिक्त पदों को भरने के मुद्दों पर चर्चा की गई। पहले दिन उरमू ने बैठक में 100 से ज्यादा मुद्दे उठाए।
मंडल मंत्री शलभ सिंह ने कहा कि मंडल के सभी गैंग हट, टूल बॉक्स व फाटकों की मरम्मत के साथ बिजली-पानी की व्यवस्था की जाए। रनिंग स्टाफ का विभिन्न स्टेशन लॉबी पर ट्रांसफर का अनुरोध स्वीकार किया जाए। मुरादाबाद के सीआईटी कार्यालय में एसी लगवाई जाए। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार जनवरी 2024 से डीए के 50 प्रतिशत होने पर विभिन्न भत्तों में 25 प्रतिशत वृद्धि का लाभ जून के वेतन में दिया जाए। मंडल में गुड्स गार्ड की कुल संख्या 232 + 593 = 825 के अनुसार 50:50 के अनुपात के हिसाब से की जाए। उक्त अनुपात के अनुसार खाली पदों को प्रमोशन से भरा जाए। सभी सब स्टैंडर्ड स्टाफ क्वार्टर, जिनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन स्टाफ के हाउस रेंट के रूप में बेसिक पे की केवल छह प्रतिशत कटौती की जाए।
बकाया एचआरए के रूप में कर्मचारी को भुगतान किया जाए।रनिंग स्टाफ को पैसेंजर व मेल एक्सप्रेस पर कार्य किए जाने की स्थिति में 30 प्रतिशत ऑफिसिएटिंग भत्ता माइलेज के लिए दिया जाए। गार्ड कैडर में मेल एक्सप्रेस के 36 पद, पैसेंजर के 10 पद व गुड्स गार्ड के 198 पद रिक्त हैं। इन्हें पदोन्नति से भरा जाए। मंडल में समस्त रनिंग स्टाफ को पैटरनिटी लीव, मैटरनिटी, सीसीएल लीव में रनिंग भत्ता 13 जून 2006 से एरियर सहित भुगतान करें।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट से लगातार दो रात ड्यूटी न कराई जाए। ऑपरेटिंग स्टाफ को ऑफ साइड सिग्नल एक्सचेंज करने के लिए पानी, बिजली की व्यवस्था के साथ गुमटी बनाई जाए। सभी ट्रैकमैनों को मोडिफाइड टूल्स, पानी को बोतल, जूते, सेफ्टी जैकेट, रैनकोट आदि समय से वितरित किए जाएं। मंडल की सभी महिला कर्मचारियों की सीसीएल वित्त विभाग से वैट कराकर एचआरएमएस पर अपडेट किए जाएं। प्रतिवर्ष ट्रैकमैन की सैंक्शन स्ट्रेंथ का 10 प्रतिशत दूसरे विभाग में कैटेगरी चेंज कर समायोजित किया जाए।
बैठक में उरमू के मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमारी, सहायक मंडल सचिव संजय अरोड़ा, बुशरा जाफरी, शेखर ठाकुर, मो. अनीस, संदीप, पीके भटनागर, गुरुदेव सिंह, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। रेल प्रशासन की ओर से डीआरएम राजकुमार सिंह, सीनियर डीओएम (सी) अंजु सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।