फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urmu members put forth their problems in CNW's gate meeting

Moradabad News: सीएनडब्ल्यू की गेट मीटिंग में उरमू के सदस्यों ने रखीं समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Urmu members put forth their problems in CNW's gate meeting
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने कैरिज एंड वैगन शाखा की गेट मीटिंग का आयोजन किया। कर्मचारियों ने उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर बृजेश कुमार को यूनियन ब्रांच में सहायक शाखा सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि कैरिज एंड वैगन डिपो में डीवीएस सेक्शन में पांच या छह कर्मचारियों से आईओएच का कोच कराया जाता है। जोकि नियम विरुद्ध है, इसे बंद किया जाए। डिपो में काफी समय पहले पंखे उतारकर इलेक्ट्रिक वाले रिपेयरिंग के ले गए। अब तक काफी पंखे लगने शेष हैं। कर्मियों को गर्मी में ड्यूटी करने में दिक्कत हो रही है। सभी कर्मचारियों का टाइम टेबल एक समान रखा जाए। महिला कर्मियों के लिए एक अतिरिक्त रूम बनवाया जाए। डिपो स्टोर में लंच के समय दो कर्मचारी रहने चाहिए। सभी कर्मचारियों की यूनिफार्म बदलनी चाहिए। कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में मंडल मंत्री शलभ सिंह, सहायक मंडल मंत्री संतोष यादव, धर्मवीर, संजय, रितेश सिंह, मुकेश, आरके भारती, असलम, मुकरम वेग, शाहरुख, सतीश सैनी, विक्रम, विन्नी सैनी, जितेंद्र, हाजी असलम, बृजेश सिंह, नितिन कुमार, विपिन कुमार, अतुल सक्सेना, देवराज सिंह, अंजू, अलका, अर्चना आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed