फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urban Edge will collect garbage in 20 wards of the city

Moradabad News: शहर के 20 वार्डों में अर्बन ऐज उठाएगी कूड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Urban Edge will collect garbage in 20 wards of the city
मुरादाबाद। शहर के 20 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इन वार्डों में पिछले महीने से ही कूड़ा कलेक्शन का काम बंद है। नई व्यवस्था से अब इन वार्डों के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। निगम ने नई एजेंसी से करार कर लिया है जोकि अगले सप्ताह से अपना शुरू करेगी। इन सभी वार्डों में कूड़ा उठाने वाली लायंस कंपनी का अनुबंध पिछले महीने बोर्ड की बैठक में निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

अनुबंध निरस्त होने के बाद बांग्ला गांव, चक्कर की मिलक, बारादरी, किसरौल, दौलत बाग, मुकर्रबपुर, बरवाला, कानून गोयन, गुइयान बाग, मकबरा, मुफ्तीतोला, जामा मस्जिद, लाकड़ी वालान, मुगलपुरा, नवाबपुरा, डेहरिया, लालबाग, कटरा वंशीधर, तंबाकूवालान और बड़ा शाह सफा क्षेत्र में कूड़ा उठान का काम बंद हो गया था। निगम ने इन इलाकों के कूड़ा कलेक्शन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है लेकिन वह व्यवस्था नाकाम साबित हुई और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

नई कंपनी एक सप्ताह में अपनी सेवा शुरू करेगी। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के अनुसार शहर के सभी 70 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम होता है। इनमें 50 वार्डों में आयुषी कंपनी यह कार्य करती है जबकि अन्य 20 वार्डों में लायंस कंपनी यह कार्य देख रही थी। लायंस कंपनी पर लोगों से मनमाने पैसे वसूले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद निगम ने लायंस कंपनी का अनुबंध निरस्त कर दिया था। अब इन 20 वार्डों में अर्बन ऐज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी कूड़ा कलेक्शन का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed