फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UPSI Exam: Increase the frequency of buses for Lucknow

यूपीएसआई परीक्षा : लखनऊ के लिए बसों के फेरे बढ़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
UPSI Exam: Increase the frequency of buses for Lucknow
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। पीतलनगरी डिपो से नियमित चलने वाली चार बसों के अलावा परीक्षार्थियों की मांग के आधार पर बसों को चलाया जा रहा है। वहीं, मुरादाबाद के काफी परीक्षार्थियों का सेंटर कानपुर और आगरा भी है। इसके लिए पीतलनगरी डिपो से बसें चलाई जा रही हैं। मुरादाबाद से कानपुर जाने के लिए नजीबाबाद और बिजनौर डिपो की दो बसें उपलब्ध हैं। वहीं, आगरा के लिए सुबह से शाम तक तीन बसें हैं।
विज्ञापन

12 नवंबर से दो दिसंबर तक परीक्षा चलेगी। दरोगा की परीक्षा के चलते सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। रोडवेज बसें के अलावा रेलवे में भी इसका असर देखने को मिला है। ज्यादातर परीक्षार्थियों का केंद्र लखनऊ होने के कारण ट्रेनों में सीटें फुल हैं। स्थिति यह है कि 27 नवंबर तक मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों की हर क्लास में लंबी प्रतीक्षा सूची है। वहीं, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाकर और मांग के आधार पर बसें चलाकर परीक्षार्थियों की मुश्किल हल कर दी है। मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि यात्री पीतलनगरी डिपो के पूछताछ केंद्र पर बसों का समय पता कर सकते हैं। लखनऊ, आगरा, कानपुर के लिए लगातार बसें चलाई जा रही हैं। नियमित बसों के अलावा यदि पर्याप्त यात्री होते हैं तो मांग के आधार पर डिपो से व्यवस्था कर दी जाती है। आरएम ने कहा कि त्योहारों के बाद हालांकि निगम की बसों में ट्रैफिक घटा है, लेकिन परीक्षा के चलते लखनऊ रूट पर यात्रियों की संख्या ठीकठाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed