{"_id":"5ae4d2c54f1c1b84028b7006","slug":"upsc-result-ilma-cleared-upsc-in-very-difficult-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC result : मुरादाबाद के कुंदरकी के किसान की बेटी बनी आईपीएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC result : मुरादाबाद के कुंदरकी के किसान की बेटी बनी आईपीएस अफसर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ilma
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया सिविल सर्विसज की परीक्षा में किसान की बेटी ने 217वीं रैंक हासिल कर कुंदरकी को नाम रोशन किया। इल्मा कुंदरकी क्षेत्र की पहली ऐसी बेटी है जोकि आईपीएस अफसर बनी है। उसकी उपलिब्ध पर लोगों ने मिठाई और अतिशबाजी छोड़कर खुशी की इजहार किया है।
गौरतलब है कि कुंदरकी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काजी हबीब अहमद की पोती और किसान मरहूम कारी अफरोज अहमद की बेटी इल्मा अफरोज बचपन से पढ़ाई लिखाई में तेज रही है। वह अपनी मां सुहैल परवीन और छोटे भाई काजी अराफात के सहयोग से पढ़ाई के लिए भारत के अलावा फ्रांस, इंगलैंड और अमेरिका तक गई है।
इल्मा अपनी मां को भरोसा दिलाती रहती थी कि उसको कामयाबी मिलेगी और वह अपने मरहूम पिता काजी अफरोज अहमद का सपना और कुंदरकी का नाम जरूरी रोशन करूंगी। लक्ष्य को हासिल करने के इल्मा ने सिविल सर्विसज परीक्षा में शामिल हुई। शुक्रवार को सिविल सर्विसज परीक्षा को रिजल्ट घोषित हुआ तो इल्मा को सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
इल्मा ने ऑल इंडिया में 217वीं रैंक हासिल की है। उसकी इच्छा आईपीएस अफसर बनने की है। इल्मा की सफलता पर उसके परिवार वालों और नगर के लोगों को ईद जैसी खुशी है। वह कुंदरकी की पहली आईपीएस अफसर होगी। इल्मा की कामयाबी पर परिजनों ने मिठाई बांटी वहीं आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया है। देर रात तक इल्मा को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। कुंदरकी थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने घर पहुंचकर इल्मा और उसके परिवार को बधाई दी है।