{"_id":"69e530ab4169a60b0b031701","slug":"uproar-in-womens-hospital-after-stillborn-baby-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-881866-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मृत शिशु पैदा होने पर महिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मृत शिशु पैदा होने पर महिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला अस्पताल में रविवार को एक महिला के मृत शिशु पैदा होने के बाद उसके ससुराल व मायके पक्ष में विवाद हो गया। मौके पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
रामपुर में तैनात सिपाही ने बताया कि वह अमरोहा के हसनपुर का रहने वाला है। पांच फरवरी को उसकी गर्भवती पत्नी नाराज होकर बिना बताए रामपुर से अपने मायके पाकबड़ा आ गई। रविवार सुबह उसे किसी ने बताया कि मुरादाबाद महिला अस्पताल में उसकी पत्नी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। सिपाही का आरोप है कि वह पत्नी और बच्चे को देखने पहुंचा तो भी उसके साथ बदसलूकी की गई।
लड़की के मायके वालों की लापरवाही से बच्चा गर्भ में ही मर गया। महिला पक्ष ने सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इन्कार किया। महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों के बीच कई माह से विवाद चल रहा था। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है।
विज्ञापन
रविवार को महिला अस्पताल में काफी देर बहस के बाद भी कोई सुलह नहीं हो सकी और सिपाही के परिवार वाले मृत शिशु को लेकर लौट गए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रनवीर सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू थे लेकिन गार्डों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के सहयोग से उन्हें समझाकर भेज दिया गया।