{"_id":"5ad261744f1c1b3b0a8b4882","slug":"uproar-in-political-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री गुलाब देवी से माइक छीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री गुलाब देवी से माइक छीना
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री से माइक छीन लिया गया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआर आंबेडकर जयंती के दौरान देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध करने पर समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी को लोगों ने घेर लिया। हंगामा कर रहे लोगों ने उनके हाथ से माइक छीनने का प्रयास भी किया। माहौल खराब होता देख राज्य मंत्री अपना भाषण अधूरा छोड़कर लौट गईं। उन्होंने समारोह में देवी देवताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। आपत्तिजनक टिप्पणी के साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भेजेंगी।
डा. अंबेडकर मेमोरियल कमेटी की ओर से शनिवार को आंबेडकर पार्क में डा. बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती का आयोजन था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व वैज्ञानिक डी बीएस सेहरा ने देवी देवताओं एवं देश के कुछ राजनेताओं पर टिप्पणी की। जो समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाबो देवी को आपत्तिजनक लगीं। उन्होंने संबोधन के दौरान आंबेडकर जयंती पर उनके जीवन के संघर्ष की बात कही। उन्होंने सेहरा की टिप्पणियों का खंडन करते हुए देवी - देवताओं को समाज का आदर्श बताया और कहा कि इन्हीं आदर्शों से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है।
देवी-देवता और गाय-गंगा की तो पहले से पूजा होती आ रही है। हम समाज को जोड़ने की बात करते हैं। लेकिन कुछ लोग समाज को तोड़ने की बातेें कर रहे हैं। उनकी बात सुनकर समारोह में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग उनके भाषण का विरोध करने लगे। उनसे माइक छीनने की कोशिश की गई। माहौल खराब होते देख वह मंच से उतर कर वापस चली गईं।
विज्ञापन
उनसे पहले राखी रावण ने भी मंच से देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। राखी रावण आंबेडकर मिशन की प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि हमें डा. आंबेडकर के सिवाय किसी भी देवी-देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएम सिंह, संचालन बंश बहादुर ने किया।
‘इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है, अगर किसी भी धर्म के प्रति किसी भी व्यक्ति ने भावनाएं आहत करने वाला बयान दिया है तो उसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।’ जे रविंद्र गौड, एस एसपी
‘वक्ताओं ने कोई गलत नहीं बोला, देवी देवताओं की पूजा न करना डा, बीआर अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं में शामिल है। उन्हीं का उल्लेख भाषण में किया है। मंत्री अपने समाज की हैं लेकिन वह हिंदूवादी विचारधारा को लेकर बोल रही़ं थी, जिसका वहां मौजूद लोगों ने उनके भाषण पर आपत्ति की थी।’ राम चंद्र सागर, संरक्षक, डा. आंबेडकर जन्मोत्सव समिति
‘ सार्वजनिक मंच पर देवी देवताओं और देश की महान विभूतियों के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे। जो निंदनीय हैं, जिन लोगों ने अपशब्द कहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।’ गुलाबो देवी समाज कल्याण राज्यमंत्री