{"_id":"69582f44feeaa8bea006d819","slug":"uproar-in-naya-moradabad-over-cutting-of-peepal-tree-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-804064-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीपल का वृक्ष काटने पर नया मुरादाबाद में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीपल का वृक्ष काटने पर नया मुरादाबाद में हंगामा
विज्ञापन
पाकबड़ा। शुक्रवार की दोपहर को नया मुरादाबाद के सेक्टर 12 के एक प्लाट में खडे़ पीपल के पुराने वृक्ष को काटने को लेकर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने भारी भीड़ के साथ मौके पर पहुंच पेड़ काटने वालों को पकड़ लिया, हालांकि पेड़ काटने वाले किसी तरह से अपने आप को छुड़ाकर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद लोगों ने वृक्ष को आस्था का केंद्र बताते हुए जमकर हंगामा किया। मझोला थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिलाकर समझा कर शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर 12 में मंंगूपुरा गांव के सामने एक पुराना पीपल का पेड़ खड़ा था, यहां गांव के लोग पूजा अर्चना करते थे। शुक्रवार को यहां पर कुछ लोगों ने इस पेड़ को काटना शुरू कर दिया, जब तक लोगों को सूचना मिली और मौके पर पहुंचे, तब तक पेड़ काट दिया गया था, ये देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और पेड़ काटने वालों को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकले। किसी को नही पता था कि वृक्ष कौन कटवा रहा था। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मंदिर निर्माण शुरू होगा: ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि यह सौ मीटर जमीन हमारे गांव की है। इस जमीन पर नाग देवता का स्थल था। उसको समाप्त करने के लिए चॉमुंड़ा देवी स्थल पर खडे़ पीपल के प्राचीन पेड़ को काट दिया गया है। यह गांव की शांति को भंग करने का प्रयास है। कल से मंदिर निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। जमीन गांव के एक ग्रामीण के नाम है।
विज्ञापन
--
जमीन आस्था को देखते हुए छोड़ी है
- गांव निवासी इनायत हुसैन ने बताया कि यह 100 मीटर जमीन उसके नाम है। जिस पर पीपल का पेड़ वर्षो पुराना है। हिंदू धर्म के लोग यहां पर आकर पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए जब पूरी जमीन एमडीए में जा रही थी, तब भी इस सौ मीटर जमीन को छोड़ दिया गया था। यह जमीन आज भी मेरे नाम में है। मेरे नाम से फर्द आ रही है। वह अपने गांव के लोगों के साथ है। पेड़ काटने से पहले उनसे नही पूछा न ही उन्हें किसी ने बताया था।
-- -
विधिवत एनओसी लेकर कटवाया पेड़: एमडीए
- यह जमीन एमडीए की है, जिसमें 200 वर्ग मीटर प्लॉट आवंटित किया गया था। आवंटी पेड़ को हटाने की मांग कर रहा था, इसलिए विधिवत तरीके से वन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही पेड़ को कटवाया गया है।
- संजय कुमार सत्संगी, जनसंपर्क अधिकारी, एमडीए।