फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UPI transactions increased by 1.5 times in Moradabad, account holders paid Rs 600 crore in five months

UPI: मुरादाबाद में डेढ़ गुना बढ़ गया यूपीआई से लेनदेन, खाताधारकों ने पांच माह में किया 600 करोड़ का पेमेंट

Thu, 26 Sep 2024 11:35 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले के बैंक खाताधारकों यूपीआई का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार अगस्त में 120 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। इस समय जिले में 32 बैंकों की 248 शाखाएं हैं।

विज्ञापन
UPI transactions increased by 1.5 times in Moradabad, account holders paid Rs 600 crore in five months
यूपीआई - फोटो : freepik

विस्तार

मुरादाबाद जिले के बैंक खाताधारकों ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए अगस्त में 120 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है। पिछले साल अगस्त के मुकाबले यूपीआई के जरिए लेन देन की संख्या में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिले में 32 बैंकों की 248 शाखाएं हैं।

विज्ञापन


केनरा, प्रथमा, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया आदि में 35 लाख से ज्यादा खाताधारक हैं। इसमें सभी तरह के ऑनलाइन लेन-देन करने वाले 18 लाख से अधिक खाताधारक हैं। ऑनलाइन के जरिए लेन-देन करने वाले अधिकतर खाताधारक यूपीआई का ही प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाताधारकों ने पिछले पांच महीने के भीतर 600 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया है। वहीं अगस्त 2023 में खाताधारकों ने यूपीआई के जरिए 62 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया था। एक साल में यह एमाउंट करीब 47 प्रतिशत बढ़ा है। अब हर महीने यूपीआई के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है यूपीआई 

यूपीआई सेवा के लिए आपको एक वर्जुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यूपीआई से ट्रांजेक्शन करने के लिए आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर, फोन नंबर, बार कोड या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस की जरूरत होती है। एक दिन में यूपीआई की लिमिट आमतौर पर एक लाख रुपये होती है। यूपीआई के जरिए आसानी से बिल का भुगतान, शॉपिंग आदि कर सकते हैं।

दिनभर में होता है दो करोड़ रुपये का लेनदेन

छह माह पहले दिनभर में यूपीआई के जरिए एक करोड़ रुपये तक का ही लेन-देन होता था, लेकिन यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। अब यह आंकड़ा दो करोड़ रुपये को भी पार कर गया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोग एक से लेकर एक लाख रुपये तक का लेन-देन ऑनलाइन ही कर रहे हैं। इस वजह से ट्रांजेक्शन की संख्या लगातार बढ़ती गई।



यूपीआई का प्रयोग लोग सबसे ज्यादा छोटे पेमेंट के लिए कर रहे हैं। दिन भर सबसे ज्यादा यूपीआई के जरिए 10 और 20 रुपये का ट्रांजेक्शन होता है। - पंकज शरन, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed