फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: you have mobile, take a photo, you will not get X-ray report, this is condition of government hospitals

UP: मोबाइल है तो फोटो खींच लो.. एक्स-रे रिपोर्ट नहीं मिलेगी, सरकारी अस्पतालों का हाल, मरीजों को दोहरी परेशानी

Sat, 22 Jun 2024 11:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

Moradabad District Hospital: मुरादाबाद के जिला अस्पताल में मरीजों को दोहरी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां डिजिटल एक्स-रे शीट नहीं होने के कारण मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। तैनात कर्मचारी उन्हें मोबाइल से फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
UP: you have mobile, take a photo, you will not get X-ray report, this is condition of government hospitals
मुरादाबाद जिला अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर मोबाइल रखते हो तो कंप्यूटर स्क्रीन का फोटो खींच लो, क्योंकि रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने के बाद मरीजों को यही जवाब मिलता है। डिजिटल एक्स-रे मशीन की शीट की किल्लत के कारण ऐसा हो रहा है। रोजाना कई मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। शुक्रवार को भी रेलवे कॉलोनी निवासी गिरधारी लाल व विद्यावती को रिपोर्ट नहीं दी गई।

विज्ञापन


उनका कहना था कि हमारे पास मोबाइल भी नहीं है। तब जवाब मिला कि कुछ दिन बाद आकर रिपोर्ट ले जाना। दोनों मरीज मायूस होकर लौट गए। काफी दिन से खांसी के कारण डॉक्टर ने उन्हें चेस्ट का एक्स-रे लिखा था। एक्स-रे तो हो गया लेकिन रिपोर्ट कब मिलेगी, इस सवाल का जनाब किसी ने नहीं दिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पूरे एक महीने बाद डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक हुई है। अब तक मरीजों को मशीन खराब होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब मशीन ठीक हुई तो रिपोर्ट नहीं मिल रही। शहर के रेडियोलॉजिस्ट का कहना है कि मोबाइल पर फोटो खींचकर रिपोर्ट देखने से कभी कभी सही अंदाजा नहीं लग पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खींचते समय हाथ हिल गया तो रिपोर्ट पता नहीं चलेगी। कैमरे की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। इस मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि ऐसा नहीं है कि सभी मरीजों को एक्स-रे शीट न दी जा रही हो। जिनके पास मोबाइल है, उनसे कहा जाता है कि मोबाइल से फोटो खींच लें क्योंकि उससे भी रिपोर्ट का पता चल जाता है।

रोजाना होते हैं 150 से ज्यादा एक्स-रे 
रोजाना जिला अस्पताल में 150 से ज्यादा एक्स-रे होते हैं। भर्ती मरीजों के अलावा ओपीडी में आने वाले मरीज, एक्सीडेंट में घायल, पुलिस केस में भी एक्स-रे की जरूरत वाले लोग आते हैं। जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण स्टाफ पर भी दबाव रहता है। लोगों का कहना है कि यदि रोज 100 लोगों को एक्स-रे फिल्म नहीं मिलेगी तो बहुत परेशानी होगी। प्रबंधन को जल्द ही फिल्म की व्यवस्था करनी चाहिए।

मुझे कई दिन से खांसी की समस्या है। डॉक्टर साहब ने पर्चे पर एक्स-रे लिखा था, यहां जांच तो हो गई लेकिन रिपोर्ट नहीं दे रहे। मेरे पास मोबाइल भी नहीं है। अब बाद में रिपोर्ट ले जाऊंगी। - विद्यावती

एक्स-रे होने के बाद जब रिपोर्ट मांगी तो नहीं मिली। स्टाफ ने कहा कि एक महीने बाद मिलेगी। फिर मैंने किसी को मोबाइल लेकर फोटो खींचा और डॉक्टर साहब को रिपोर्ट दिखाई। अब मेरे पास मेरी ही जांच रिपोर्ट नहीं है। - गिरधारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed