फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Woman will not talk others phone night, only then husband will bear expenses

UP: अब रात में फोन पर किसी और से बात नहीं करेगी महिला, तभी पति उठाएगा खर्च...काउंसिलिंग के बाद रहेंगे साथ

Thu, 21 Dec 2023 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 04:56 PM IST
सार

भोजपुर क्षेत्र निवासी युवक की शादी दस साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी रात में दूसरे से फोन पर बात करती है। जब उसने पत्नी को टोका तो उसने झूठा केस दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग करवाई। 

विज्ञापन
UP: Woman will not talk others phone night, only then husband will bear expenses
पति-पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फोन ने पति पत्नी के वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया। पति के बार बार समझाने के बाद भी पत्नी ने फोन पर बात करनी कम नहीं की। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि पत्नी फोन पर बात नहीं करेगी और पति घर का पूरा खर्च उठाएगा।

विज्ञापन


भोजपुर क्षेत्र निवासी युवक की शादी दस साल पहले बिलारी निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। युवक ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी उससे छिपकर रात में किसी से फोन पर बात करती है। उसे पत्नी को टोका तो उसने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने फोन पर अपने भाई को बुला लिया और घर से जेवर व नकदी लेकर चली गई है। जब वह पत्नी को बुलाने गया तो उसे मारपीट कर भगा दिया है। युवक के प्रार्थना पत्र को काउंसिलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी स्वाति गोयल ने बताया कि काउंसलर ऋतु नारंग ने काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का पक्ष सुना। जिसमें सामने आया कि पति पत्नी के बीच मनमुटाव है। दोनों को समझाया गया तो साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि महिला फोन पर बात नहीं करेगी और घरेलू कार्य करेगी। पति घर का पूरा खर्च उठाएगा। इसके बाद दोनों साथ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed