फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Victim leaves government hospital, abortion to be done under doctor's supervision

UP: सरकारी अस्पताल से चली गई दुष्कर्म पीड़िता, स्वास्थ्य विभाग बेखबर, डाॅक्टरों की निगरानी में होना है गर्भपात

Sat, 25 Oct 2025 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 12:04 PM IST
सार

मुरादाबाद में 22 सप्ताह की दुष्कर्म पीड़िता गर्भपात कराए बिना महिला अस्पताल से गायब हो गई। कोर्ट से अनुमति और मेडिकल बोर्ड की निगरानी के बावजूद वह रात में सरकारी अस्पताल छोड़कर चली गई। अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट और पुलिस को भेज दी है।  

विज्ञापन
UP: Victim leaves government hospital, abortion to be done under doctor's supervision
जिला अस्पताल मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में 22 सप्ताह की गर्भवती रेप पीड़िता गर्भपात कराए बिना डॉक्टरों की निगरानी के बीच महिला अस्पताल से चली गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात से बेखबर रहे। गर्भपात की प्रक्रिया के लिए दस्तावेज पूरे किए और जांच भी कराई लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद वहां से चली गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट और पुलिस को सौंप दी है। दुष्कर्म पीड़िता के निजी अस्पताल में गर्भपात कराने के निवेदन पर विभाग का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित पत्र नहीं मिला है। पीड़िता ने अधिकारियों को ऐसा कुछ नहीं बताया है। अस्पताल से जाने के बाद भी उससे संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन पीड़िता नहीं आई।
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि निजी अस्पताल में गर्भपात के लिए पीड़िता को कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की ओर से शक्तियां निहित करने के बाद सीजेएम कोर्ट ने पीड़िता को गर्भ गिराने की अनुमति दी थी। भ्रूण को सुरक्षित रखकर उसका डीएनए सैंपल कराने की भी अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अक्तूबर को पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में उसे रखा गया। इसके अलावा बोर्ड में एक फिजिशियन, एक एनेस्थेटिस्ट और एक सर्जन को शामिल किया गया। 23 अक्तूबर की रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खबर मिली की पीड़िता अस्पताल से जा चुकी है।

इसके बाद मामले की रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट और पुलिस को सौंप दी गई। अब कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी। वहीं निगरानी के बीच पीड़िता के अस्पताल से जाने के मामले में जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Trending Videos

यह था मामला 
करीब एक माह पहले मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मुगलपुरा थाने में नागफनी क्षेत्र में रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई थी। युवती ने अनचाहा गर्भ गिराने के लिए अपने अधिवक्ताओं के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

उस वक्त युवती 18 सप्ताह तीन दिन की गर्भवती थी। कोर्ट के आदेश पर 17 अक्तूबर को सीएमओ के निर्देश में गठित मेडिकल बोर्ड ने युवती की उम्र और गर्भ को लेकर रिपोर्ट तैयार कर 19 अक्तूबर को अदालत को सौंपी दी। इसके बाद न्यायमूर्ति ने मुरादाबाद की सीजेएम को शक्तियां निहित करते हुए इस मामले की सुनवाई को कहा।

21 अक्तूबर को छुट्टी होने के बाद कोर्ट लगी और मुरादाबाद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए युवती को गर्भ गिराने की अनुमति दे दी।

27 को होगी कोर्ट में सुनवाई
दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात कराने को लेकर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकीं। अब इस मामले में 27 अक्तूबर को सुनवाई होगी। पीड़िता ने अपने अधिवक्ता की ओर से अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर गर्भपात निजी अस्पताल में कराने की मांग की है लेकिन अदालत ने 27 अक्तूबर को प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed