फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Uttarakhand officials were eating kadhai paneer at Haveli Hotel, chicken bone came out, DM got it sealed

UP: उत्तराखंड के अफसर हवेली होटल में खा रहे थे कढ़ाई पनीर, अचानक निकल आई मुर्गे की हड्डी, डीएम ने करवाया सील

Sat, 01 Jun 2024 05:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 05:10 PM IST
सार

गजरौला में हाईवे पर स्थित हवेली होटल में उत्तराखंड के असफर व उड़ीसा के आब्जर्वर खाना खाने रुके। उन्होंने कढ़ाई पनीर का ऑर्डर दिया था। जब वह उसे खाने लगे तो उसके बीच में मुर्गे की हड्डी निकल आई। इससे होटल संचालकों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची अमरोहा प्रशासन की टीम ने हवेली होटल को सील कर दिया है। 

विज्ञापन
UP: Uttarakhand officials were eating kadhai paneer at Haveli Hotel, chicken bone came out, DM got it sealed
गजरौला में हवेली होटल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में नेशनल हाईवे स्थित पूर्व सांसद हरीश नागपाल के हवेली होटल में उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार के खाने में परोसे गए कढ़ाई पनीर में मुर्गे की हड्डी निकल आईं। वह शनिवार को उत्तराखंड से उड़ीसा जाने के लिए निकले थे। दोपहर में गजरौला में हवेली होटल पर खाना खाने के लिए रुके।

विज्ञापन


उनके बेटे हर्ष के आगे परोसे गए कढ़ाई पनीर में मुर्गे की हड्डी निकाली तो उनके होश में उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत अमरोहा डीएम से की। हड्डी निकलने की सूचना मिलते ही मंडी धनौरा की एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


टीम ने मांस लगी हड्डी का सेंपल लिया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम ने होटल को सील कर दिया गया है। राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के डायरेक्टर श्रीश कुमार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय वह उड़ीसा के वर्कर जिले में भटली लोकसभा के ऑब्जर्वर भी हैं। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे हर्ष के साथ अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे थे। उनकी दिल्ली से उड़ीसा के लिए फ्लाइट थी। इस दौरान गजरौला में हाईवे किनारे स्थित हवेली होटल में खाना खाने के लिए रुक गए।

खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर व दाल मखनी ऑर्डर दिया। खाना आने के बाद जब उन्होंने शुरू किया तो कढ़ाई पनीर में अचानक से मुर्गे की हड्डी आ गई।  उन्होंने पहले होटल के स्टाफ को फटकार लगाई और फिर डीएम राजेश कुमार त्यागी को सूचना दी।


कुछ देर बाद मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह व खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कढ़ाई पनीर में हड्डी होने की पुष्टि की। टीम ने जो हड्डी खाने में निकली थी उसका नमूना भी लिया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। होटल को एसडीएम ने सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed