फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   up tet exam STF caught a member of Salwar gang from Moradabad station

मुरादाबाद: एसटीएफ ने साल्वर गिरोह के एक सदस्य को मुरादाबाद स्टेशन से दबोचा, टीईटी परीक्षा के लिए दूसरे राज्यों से बुलाए गए थे

Sun, 23 Jan 2022 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 05:30 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी ने शहर के चार अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जगह बैठाने का ठेका लिया था। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने तड़के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पकड़कर गिरोह के सरगना सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
up tet exam STF caught a member of Salwar gang from Moradabad station
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बरेली यूनिट की एसटीएफ ने रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से साल्वर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दूसरे राज्यों से चार स्कूलों में बैठाने के लिए को साल्वर बुलाए थे। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सोनू पाल है और वह भगतपुर का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी 11 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान 9 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपी ने शहर के चार अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जगह बैठाने का ठेका लिया था। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने तड़के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पकड़कर गिरोह के सरगना सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सोनू पाल ने दूसरे राज्यों से जिनसाल्वरो  को बुलाया था वह इसके पकड़े जाने की खबर लगते ही फरार हो गए। सोनू पाल स्टेशन पर बाहर से बुलाए गए को साल्वरो को सेंटर तक पहुंचाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साल्वर गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया है। उससे एसटीएफ और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में संलिप्त अन्य लोग भी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed