फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Teacher stopped teaching and fell asleep in classroom, see viral video of Amroha

UP: सरकारी स्कूलों का हाल... पढ़ाना छोड़ क्लास रूम में सो गए टीचर, आप भी देखें अमरोहा का वायरल वीडियो

Sun, 21 Jul 2024 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

अमरोहा के आदमपुर में ड्यूटी के दौरान शिक्षक के सोने का वीडियो वायरल हो गया है। अब अधिकारी जांच करवाने की बात कह रहे हैं। शिक्षक का कहना है कि वह लंच टाइम का आराम कर रहे थे। 

विज्ञापन
UP: Teacher stopped teaching and fell asleep in classroom, see viral video of Amroha
अमरोहा में स्कूल में सोते मिले शिक्षक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आदमपुर क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते समय बेंच पर सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारी इस संबंध में जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को वायरल हुआ वीडियो गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के संविलयन विद्यालय हैदलपुर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि यहां प्रधानाध्यापक कुलदीप त्यागी और सहायक अध्यापक प्रेमचंद राणा की नियुक्ति है।
विज्ञापन


शनिवार को सहायक अध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। कक्षा के बाहर जमीन पर चटाई बिछाकर बैठे बच्चे पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक इस तरह से विद्यालय में सोएंगे तो बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। सहायक अध्यापक प्रेमचंद राणा का कहना है कि मैं विद्यालय लंच टाइम में सो रहा था। पढ़ाई के समय बच्चों को पढ़ाने का काम किया जाता है।

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता का कहना है कि अगर इस तरह का कोई मामला है तो वायरल वीडियो की जांच कराकर सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed