{"_id":"6583c5beecbff12f2c0fb957","slug":"up-special-trains-going-ayodhya-will-pass-through-moradabad-ram-mandir-inaugurated-january-22-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद होकर गुजरेंगी अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनें, 22 जनवरी को होना है राममंदिर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद होकर गुजरेंगी अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनें, 22 जनवरी को होना है राममंदिर का उद्घाटन
Thu, 21 Dec 2023 10:27 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:27 AM IST
सार
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है। यह ट्रेनों दिल्ली, हरिद्वार और अमृतसर से अयोध्या के लिए संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राममंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें देश विदेश से लोग शामिल होंगे। अयोध्या जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली, अमृतसर और हरिद्वार से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
यह ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन होने से मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर और रामनगर के लोग भी ट्रेन के जरिए अयोध्या जा सकेंगे।
विज्ञापन
अगर हरिद्वार से अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन का संचालन होगा तो पर्यटक अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ ही हरिद्वार में जाकर गंगा में स्नान भी कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है। यह ट्रेनों दिल्ली, हरिद्वार और अमृत से अयोध्या के लिए संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन