{"_id":"664b482940f4ceaf40001ade","slug":"up-scuffle-over-dates-during-marriage-fierce-scuffle-between-both-sides-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निकाह के बीच छुआरों को लेकर छीनाझपटी, दोनों पक्षों में जमकर जूतम-पैजार, हंगामे को देख बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकाह के बीच छुआरों को लेकर छीनाझपटी, दोनों पक्षों में जमकर जूतम-पैजार, हंगामे को देख बुलानी पड़ी पुलिस
Mon, 20 May 2024 06:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 06:25 PM IST
सार
अमरोहा में निकाह के दौरान छुआरों को बांटना भारी पड़ गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में छीनाझपटी हो गई। हंगामे के दौरान दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच बमुश्किल मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
संभल पुलिस गश्त के दौरान
- फोटो : संवाद
विस्तार
शादी समारोह में निकाह के दौरान छुआरों की थैली पर छीनाझपटी को लेकर जूतम-पैजार हो गई। जमकर हंगामा हुआ विरोध करने पर मामा-भांजे पर हमलाकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट की ये घटना अमरोहा नगर के वासुदेव रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है। शनिवार रात यहां एक शादी समारोह चल रहा था। नगर के ही एक मोहल्ले से बारात आई हुई थी।
विज्ञापन
निकाह की रस्म अदायगी के बाद दूल्हा पक्ष के लोग छुआरे बांट रहे थे। तभी कुछ युवकों ने छुआरों की छीना झपटी शुरू कर दी। मोहल्ला चौक निवासी एजाज का आरोप है कि छुआरे बांटते समय सुब्हान, समद और आशु ने थैली पर छीनाझपटी करने लगी।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे और हमला कर दिया। वहीं, बैंक्वेट हॉल में मारपीट होने से दावत में आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आरोपियों ने एजाज और बचाव में आए उसके मामा मोहम्मद अहमद को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
लोगों के घेरने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल बिगड़ते हालात पर काबू पाया। बाद में घायल मामा-भांजे को शहर सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।