{"_id":"69b378f3df4ebf04ca0a23a0","slug":"up-sambhal-police-co-warns-muslims-video-viral-on-juma-friday-namaz-iran-israel-war-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'इतनी ही दिक्कत है तो ईरान चले जाओ, युद्ध लड़ो', संभल सीओ की चेतावनी; सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'इतनी ही दिक्कत है तो ईरान चले जाओ, युद्ध लड़ो', संभल सीओ की चेतावनी; सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी कही ये बात
Fri, 13 Mar 2026 08:19 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:19 AM IST
सार
संभल कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान के नाम पर छाती पीटी तो बढ़िया इलाज कर देंगे। इतनी ही दिक्कत है तो ईरान चले जाओ और युद्ध लड़ो।
विज्ञापन
Sambhal Police CO
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
संभल कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जो युद्ध चल रहा है, इसका असर यहां नहीं दिखना चाहिए। यहां के कुछ लोगों को यदि दिक्कत हो रही है तो उस विमान बैठकर ईरान चले जाएं जो भारतीय लोगों को लेने के लिए जा रहा है। ईरान जाकर लड़ाई लड़ें। लेकिन, शहर में कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ा तो फिर हम बढ़िया वाला इलाज करेंगे।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुधवार को जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप सिंह मौजूद थे।
सीओ ने कहा कि जुमा अलविदा की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी। शासनादेश है, इसका सभी को पालन करना है। यदि किसी ने उल्लंघन किया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शांति के साथ मिलजुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

न स्लोगन दिखे... न नारा लगना चाहिए
सीओ ने कहा कि किसी भी देश के विरोध में कोई पट्टी, स्लोगन न दिखे और न ही नारा लगना चाहिए। हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रह रहे हैं। जहां विवाद चल रहा है, वहां के देश जानें। कुछ लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम निगरानी कर रही है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल की गई तो सख्ती से निपटा जाएगा।

शहर में अमन शांति से जुमा अलविदा की नमाज अदा हो जाएं। इसके लिए पूरी तैयारी है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते लोग शहर में कानून व्यवस्था न बिगाड़ें, इसके लिए चेतावनी दी गई है। सभी को सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग करना चाहिए।-कुलदीप सिंह, सीओ, संभल
संभल सीओ का बयान शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण : सांसद बर्क
ईरान के नाम पर छाती पीटी तो बढ़िया इलाज कर देंगे। क्या अब पुलिस-प्रशासन की भाषा यही रह गई है। किसी अधिकारी को धर्म या समुदाय का अपमान करने का अधिकार किसने दिया। पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, न कि धमकी देकर डर का माहौल पैदा करना। यह बात संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखी है।

सांसद ने आगे लिखा है कि एक अधिकारी को कानून और संविधान की बात करनी चाहिए, न कि धमकी और अपमान की भाषा बोलनी चाहिए। भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं। देश में अमन और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
संविधान हर नागरिक को अपनी भावनाएं और राय रखने का अधिकार भी देता है। अगर कोई कानून तोड़े तो कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए, लेकिन इस तरह की धमकी भरी भाषा प्रशासन की मानसिकता पर सवाल खड़े करती है। सांसद ने आगे लिखा है कि इस तरह के बयान समाज में नफरत और तनाव बढ़ाते हैं। शासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
त्योहार पर फिजा खराब करने की कोशिश हुई तो होगी कार्रवाई
हजरतनगर गढ़ी थाने के अंतर्गत सिरसी पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति त्योहार पर फिजा खराब करने की कोशिश की तो उस पर कानून का सख्त शिकंजा कसा जाएगा। अपने-अपने घरों में ईद का त्योहार मनाना इंद और अलविदा जुमे की हम भी बधाई देते हैं।

कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी नहीं फैलाएं। इस मौके पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी मो. शाह फैसल, नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास, पूर्व चेयरमैन मो. वसीम, हसन आरिफ, मो. फैजान, सभासद आदित्यवीर रस्तोगी, सभासद हबीब रजा, सभासद आशिक अब्बास, हसन मेहंदी, मिस्बाबुल हुसैन, फैयाज सैफी आदि रहे।