फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Retired employee killed for pension money, body found in house, son suspected

UP: पेंशन की रकम के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी को मार डाला, घर में मिला खून से लथपथ शव, शक के दायरे में बेटा

Mon, 24 Feb 2025 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:00 AM IST
सार

Hemraj Singh murder case: मझोला में बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी हेमराज सिंह की हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर में मिला। पेंशन के पैसों को लेकर बेटे राजेंद्र पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
UP: Retired employee killed for pension money, body found in house, son suspected
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में रविवार शाम बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हेमराज सिंह (75) की हत्या कर दी गई। घर में खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर और गले पर चोटों के निशान हैं। पीएसी में तैनात मृतक के बड़े बेटे सोमपाल ने पुलिस को सूचना देते हुए अपने ही छोटे भाई पर पेंशन की रकम के हत्या करने का शक जताया।

विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी हेमराज सिंह उर्फ भूरे बिजली विभाग से करीब 15 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बड़े बेटे सोमपाल सिंह पीएसी में सिपाही हैं और उनकी तैनाती मथुरा में चल रही है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर का बेटा राजवीर सिंह उत्तराखंड में टैक्सी चलाता है। तीसरे नंबर का बेटा राजेंद्र गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता है। सोमपाल सिंह की पत्नी और बच्चे भी गांव में ही रहते हैं। हेमराज सिंह गांव में ही तीनों बेटों से अलग मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बड़े बेटे की पत्नी रविवार शाम करीब सात बजे घर पहुंची तो उसने देखा कि ससुर मृत अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से खून बह रहा था। गले पर भी चोट के निशान थे। उसने अपने पति सोमपाल को सूचना दी।

सोमपाल की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस और मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली।जांच पड़ताल और परिवार के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हेमराज सिंह को विभाग से मिलने वाली पेंशन की रकम उनका बेटा राजेंद्र लेना चाहता था।


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों ने शक जताया है कि राजेंद्र ने ही हत्या की और भाग गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हेमराज सिंह के सिर और गले पर चोट के निशान हैं। एक बेटे पर हत्या किए जाने का शक जताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed