Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Reputed companies are cheating consumers by giving misleading information, fine imposed in Moradabad

UP: भ्रामक जानकारी देकर उपभोक्ताओं को ठग रहीं नामी कंपनियां, पकड़ में आने पर मुरादाबाद में लगाया जुर्माना

Sat, 29 Mar 2025 12:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

भ्रामक जानकारी देकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर बाटमाप विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और नामी कंपनियों पर कार्रवाई की। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कंपनियों से जुर्माना वसूला गया। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने कुल एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन
UP: Reputed companies are cheating consumers by giving misleading information, fine imposed in Moradabad
Beauty Product - फोटो : Adobe stock

विस्तार

उत्पादों पर भ्रामक जानकारी दर्ज कर नामी कंपनियां उपभोक्ताओं को चूना लगा रही हैं। इस मामले में बाटमाप विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों के साथ ही कई नामी कंपनियों पर जुर्माना लगाकर चालू वित्तीय वर्ष में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक वसूल किया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म के जरिये उत्पाद बेच रही कंपनियों के बारे में सूचना मिलने पर बाटमाप विभाग ने जांच की। जांच में पता चला कि ऑनलाइन बिक रहे पांच उत्पादों पर अंकित जानकारी सही नहीं थी। इस मामले में बाटमाप विभाग के जिला प्रभारी ने 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 1.25 लाख रुपये जुर्माना अदा किया। बाटमाप विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र की एक दुकान की जांच के दौरान पाया कि पायलट पेन कंपनी के पैकेट पर शुद्ध मात्रा की घोषणा अंकित नहीं थी। इस मामले में नोटिस जारी कर विभाग ने एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शोरूम की जांच में पकड़ी गड़बड़ी
कांठ रोड स्थित एक शोरूम की जांच के दौरान माचो कंपनी के कपड़े के प्रोडक्ट पर पूरी सूचनाएं अंकित नहीं थी। इस मामले में विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार लेडीज मोजू के पैकेट पर सही घोषणाएं अंकित नहीं थीं। इस मामले में विभाग ने नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

कार कोटिंग प्रोडक्ट पर लगाया जुर्माना
जांच के दौरान मैपले कार केयर साइलेंसर कोटिंग प्रोडक्ट के पैकेट पर घोषणाएं नियमानुसार नहीं पाई गईं। इस मामले में नोटिस जारी करने के बाद कंपनी ने 50 हजार रुपये जुर्माना जमा किया। प्राक्टर एंड ग्रैंबिल कंपनी ने अखबार में कपड़े धोने वाले प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया था।

इसमें कीमत बताई गई थी,  लेकिन मात्रा का प्रकाशन नहीं किया था। यह नहीं बताया गया था कि उपभोक्ता को कितनी मात्रा में वाशिंग पाउडर मिलेगा। इस मामले में कंपनी को नोटिस जारी करने के बाद विभाग ने 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।

जूस कंपनी पर लगाया 1.25 लाख का जुर्माना 
बाटमाप विभाग के जिला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा की कंपनी फ्रेस्का हजम जीरा का प्रोडक्ट बेचती है। जूस की जांच करने पर पता चला कि कंपनी ने पैक पर शुद्ध मात्रा अंकित नहीं की है। इस मामले में नोटिस जारी कर विभाग ने कंपनी से 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।

जिले के शोरूम और ऑनलाइन कंपनियों की जांच करने पर कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं। उपभोक्तओं को प्रोडक्ट के पैकेट पर आवश्यक जानकारी देनी चाहिए। इसी कारण पैकेजिंग एंड कम्युडिटी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है। - राजेश कुमार, जिला प्रभारी, बाटमाप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed