फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Priest murderers turned out be disciples, stabbed death not paying Rs 100 for drugs

UP: चेले ही निकले पुजारी के हत्यारे, नशे के लिए सौ रुपये न देने पर चाकू से गोद डाला..रातभर जंगल में छिपे रहे

Sat, 20 Jan 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

भटावली में शिव मंदिर के महंत की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में महंत के चेलों का ही हाथ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले नशा किया। इसके बाद महंत से पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों ने उन्हें चाकूओं से गोद दिया। 

विज्ञापन
UP: Priest murderers turned out be disciples, stabbed death not paying Rs 100 for drugs
मुरादाबाद पुलिस हिरासत में पुजारी के हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के भटावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत मुन्नालाल पुरी (65) की हत्या उनके ही दो चेले परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर और कांति उर्फ बंटी ने शराब और सुल्फे के लिए सौ रुपये नहीं देने पर की थी। दोनों हत्यारोपी महंत की चाकू से हत्या कर भाग गए थे। पुलिस ने 24 घंटे में ही दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी महंत मुन्ना लाल का शव भटावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर की यज्ञशाला में एक साइड में पड़े तख्त पर मिला था। महंत की कनपटी और गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या की गई गई थी।
विज्ञापन


खुलासे के लिए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि सिविल लाइंस के मोरा की मिलक निवासी परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर और कांति उर्फ बंटी महंत के पास अक्सर बैठते थे और यहां सुल्फा व शराब पीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों आरोपी महंत की सेवा करते थे लेकिन घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि बुधवार शाम चार बजे मंदिर परिसर में ही भटावली गांव के चार लोग मौजूद थे। छह बजे सभी चले गए थे। महंत के पास वह दोनों ही रुक गए थे।

इसके बाद बंटी और संजय ने महंत के लिए खिचड़ी बनाई थी। तीनों ने खिचड़ी खाई थी। इसके बाद तीनों ने साथ सुल्फा भी पिया था। फिर दोनों आरोपी महंत से और सुल्फा मांगा लेकिन उन्होंने सुल्फा देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद तीन सौ रुपये मांगे लेकिन महंत ने उन्होंने रुपये नहीं दिए।

फिर सौ रुपये मांगने लगे लेकिन उन्होंने सौ रुपये देने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने महंत को बिस्तर पर ही दबोच लिया और चाकू से कनपटी व गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी चैनल गेट में हाथ डालकर अंदर से ताला लगाकर भाग गए थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

हत्या करने के बाद पी शराब, जंगल में ही बिताई रात

हत्यारोपी कांति उर्फ बंटी और परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर ने बताया कि उन्होंने शाम सात बजे ही महंत की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने अपने घर गए लेकिन रास्ते से ही लौट आए। इसके बाद दोनों शराब की दुकान पर पहुंचे और शराब खरीदी। इसके बाद शराब पीने के बाद दोनों ने जंगल में ही रात बिताई थी।

 

टीम को मिला दस हजार का इनाम

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा और अगवानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह समेत दस सदस्य शामिल रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed