फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Politics: Bhupendra Chaudhary and Ramveer Singh 50-Minute Closed-Door Meeting Sparks Political Speculation

UP: मुरादाबाद वाले पूछेंगे, मुलाकात हुई क्या बात हुई? बंद कमरे में दो दिग्गजों की मीटिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल

Sat, 04 Jul 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और विधायक रामवीर सिंह की मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।

विज्ञापन
UP Politics: Bhupendra Chaudhary and Ramveer Singh 50-Minute Closed-Door Meeting Sparks Political Speculation
UP Politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा में जिले की राजनीति के केंद्र बिंदु कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के बीच हुई मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बंद कमरे में करीब 50 मिनट की इस मुलाकात ने भाजपा के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


इस मुलाकात की सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। हालांकि विधायक ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। मौजूदा समय में जिले में भाजपा की राजनीति कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चाैधरी और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के ईदगिर्द ही घूमती नजर आती है। 
विज्ञापन




जिले के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी इनसे जुड़कर खेमों में बंटे हैं। भूपेंद्र चौधरी पहले कैबिनेट मंत्री बने फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अब फिर फिर से वह कैबिनेट मंत्र बन गए हैं। बावजूद इसके विधायक रामवीर भूपेंद्र चाैधरी के सियासी करीबियों में कभी नहीं दिखे। आम तौर पर ये दोनों नेता सिर्फ पार्टी के मंचों पर ही एक साथ दिखते हैं। जहां उनकी मुलाकात शिष्टाचार तक की सीमित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं समय-समय पर इनके के बीच सियासी खींचतान की भी चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा सियासी खींचतान की नहीं बल्कि मुलाकात की हो रही है। बृहस्पतिवार दोपहर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठे थे। 

 

पार्टी से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे थे। तभी कुंदरकी से भाजपा विधायक रामवीर सिंह वहां पहुंच गए। दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बैठक हुई। ये बैठक करीब 50 मिनट तक चली। इस दौरान कमरे में किसी दूसरे नेता को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

 

इसके बाद ये मुलाकात भाजपा नेताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई। यही नहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इसके सियासी मायने निकालने शुरू कर दिए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

भाजपा को सशक्त बनाने पर चर्चा
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भूपेंद्र चाैधरी से मुलाकात हुई थी। ये सामान्य और व्यक्तिगत मुलाकात थी। भाजपा को मंडल और जिले में सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। जिले की सभी छह सीटों पर पार्टी को जीत कैसे मिले इस पर विस्तार से चर्चा हुई है।

लखनऊ बुलाए गए भाजपा विधायक, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को पहली बार पार्टी के विधायकों से रूबरू होंगे। भाजपा के दोनों विधायक लखनऊ रवाना हो गए हैं। पहले जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक होगी फिर विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
 

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार शनिवार को लखनऊ आएंगे। जहां भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पहले दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जिले के पदाधिकारी और विधायक लखनऊ रवाना हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed