फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police will get 72 Deputy SPs tomorrow

यूपी पुलिस को कल मिलेंगे 72 डिप्टी एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
UP Police will get 72 Deputy SPs tomorrow
मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में एक नवंबर को (सोमवार) सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 72 डिप्टी एसपी मिल जाएंगे। इसमें 18 महिला डिप्टी एसपी हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित एमडीए के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। पुलिस अकादमी से लेकर पुलिस लाइन तक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86 वें बैच का परीक्षण 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुआ था। आउट डोर और इंडोर के परीक्षण को पूरा करने के लिए अब नए अफसर ड्यूटी के लिए तैयार हो चुके हैं। 72 डिप्टी एसपी का ये बैच एक नवंबर को पासिंग आउट परेड में शामिल होगा, जिसमें 18 महिला डिप्टी एसपी हैं।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का विमान मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा सोमवार सुबह 9.30 बजे पासिंग आउट परेड में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस पुलिस लाइन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एमडीए द्वारा आयोजित आवास आवंटन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उधर, शनिवार को डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed