{"_id":"670b57b8c018202e820abd0e","slug":"up-news-young-man-ran-away-leaving-his-friend-in-ditch-after-accident-died-after-eight-hours-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दगाबाज दोस्त... हादसे के बाद 'जिगरी यार' को गड्ढे में छोड़कर भागा, आठ घंटे तक तड़प-तड़कर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दगाबाज दोस्त... हादसे के बाद 'जिगरी यार' को गड्ढे में छोड़कर भागा, आठ घंटे तक तड़प-तड़कर तोड़ा दम
Sun, 13 Oct 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
मुरादाबाद में बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक गड्ढे में गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी उसे वहां छोड़कर भाग गया। आठ घंटे तक तड़प-तड़कर घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके में जरगांव मार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक राजेंद्र सिंह (23) सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। उसका दोस्त संजय कुमार उसे छोड़कर भाग गया और घायल अवस्था में वह आठ घंटे से ज्यादा समय तक वहीं पड़ा रहा।
शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हादसे में लगी चोटों के कारण अत्यधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
कुंदरकी क्षेत्र के रामपुर मैंगन निवासी संजय कुमार ने बिलारी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई राजेंद्र सिंह को गांव निवासी विजय सिंह घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
बिलारी से सात किमी आगे खोखड़ा गांव के पास उसके भाई को मार डाला और फिर विजय सिंह फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि राजेंद्र सिंह और विजय सिंह के बीच दोस्ती थी।

सोनकपुर में विजय सिंह की रिश्तेदारी में शुक्रवार रात शादी थी। दोनों शादी में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बिलारी से जरगांव को जाने वाली सड़क पर खोखड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पीछे बैठा राजेंद्र गंभीर घायल हो गया। इसके बाद विजय सिंह वहां से चला गया। राजेंद्र कई घंटे तक सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा रहा। शनिवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों की सूचना पर 112 पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन से राजेंद्र सिंह को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार दोपहर राजेंद्र के परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने जब विजय सिंह के घर पता किया तो जानकारी में आया कि वह घर से फरार है। इस पर विजय सिंह को लेकर शक बढ़ गया। बाद में थाने पहुंचकर विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
छह माह पहले हुई थी राजेंद्र सिंह की शादी
रामपुर मैंगन गांव निवासी राजेंद्र सिंह राजमिस्त्री था। छह माह पहले उसकी शादी अमरोहा जिले के थाना डिडौली के फतेहपुर जिबाई निवासी बबली के साथ हुई थी। राजेंद्र के छह बड़े भाई मनोज, विनोद, संजय, नीटू, दीपक और धर्मेंद्र हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
रात साढ़े आठ बजे निकले थे घर से
बिलारी निवासी राजेंद्र सिंह और विजय सिंह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से निकले थे। दुर्घटनास्थल तक उन्हें पहुंचने में करीब एक घंटा लगा था। परिवार और लोगों का मानना है कि करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हादसा हुआ होगा। इसके बाद से ही राजेंद्र सिंह घायल अवस्था में गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह छह बजे पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तब तक मौत हो चुकी थी।

केस दर्ज होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया आरोपी
घायल अवस्था में दोस्त को छोड़कर विजय सिंह अपने घर पहुंच गया था। उसने रात भर अपने व दोस्त के परिवार को हादसे की कोई जानकारी नहीं दी। सुबह वह अपने घर से भी गायब हो गया। दोपहर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।