फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Threat to Iran Faiza... Leave India, did love marriage with Moradabad Diwakar

UP News: ईरान की फायजा को धमकी- छोड़ दो भारत; मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, दोनों को जान का खतरा

Fri, 18 Oct 2024 01:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

मुरादाबाद के दिवाकर से शादी करने वाली ईरान की फायजा अब सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों से परेशान हैं। कुछ लोग उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इस डर के कारण फायजा ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP News: Threat to Iran Faiza... Leave India, did love marriage with Moradabad Diwakar
मुरादाबाद के दिवाकर के साथ फायजा - फोटो : दिवाकर

विस्तार

मुरादाबाद के यूट्यूबर दिवाकर से शादी करने वाली ईरान की युवती फायजा को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। फायजा को भारत छोड़ने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा कि जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


दिवाकर ने बताया कि शादी की खबरें सामने आने के बाद पत्नी फायजा को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज मिलने लगे हैं। इनमें कहा जा रहा है कि वह भारत छोड़कर वापस ईरान चली जाएं। कुछ संदेशों में जाकिर नाइक के वीडियो देखने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


फायजा ने एसएसपी सतपाल अंतिल को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों का जिक्र किया है। फायजा ने कहा कि इन धमकियों से वह और उनका परिवार बेहद परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फायजा ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों के संबंध में शिकायत की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिवाकर और फायजा का कहना है कि जैसे-जैसे यह मामला मीडिया में आया, धमकियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले केवल कुछ ही मैसेज आ रहे थे, लेकिन अब लगातार धमकी दी जा रही है। फायजा ने बताया कि वह अब डर के साये में जी रही हैं।


एक ही धर्म के लोगों द्वारा दी जा रही धमकियों में फायजा को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि उन्होंने एक हिंदू युवक से शादी की है। सोशल मीडिया पर उन्हें अपमानित करने और देश छोड़ने के लिए मजबूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जुटी है। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि धमकियां देने वाले कौन लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed