फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP News: DIG cycled 70 km to know condition of Kanwariyas, learned about problems from police

UP News: 70 किमी साइकिल चलाकर कांवड़ियों का हाल जानने निकले डीआईजी, ड्यूटी में लगे कर्मियों से जानी परेशानी

Sun, 28 Jul 2024 04:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी साइकिल पर सवार होकर मुरादाबाद से अमरोहा पहुंचे। इस बीच उन्होंने कांवड़ियों से बात कर उनकी परेशानी भी जानी। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से किए गए इंतजामों को भी देखा।  

विज्ञापन
UP News: DIG cycled 70 km to know condition of Kanwariyas, learned about problems from police
मुरादाबाद से साइकिल में सवार होकर अमरोहा जाते डीआईजी मुनिराज जी - फोटो : पुलिस

विस्तार

डीआईजी मुनिराज जी रविवार की सुबह साइकिल से हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लेने निकले। मुरादाबाद से ब्रजघाट तक 70 किलोमीटर साइकिल चलाई। जगह-जगह कांवड़ियों से बात की। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से फीडबैक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीआईजी के आने की जानकारी मिलते ही जनपद पुलिस सतर्क हो गई। करीब छह घंटे से अधिक समय तक डीआईजी साइकिल से हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके मुरादाबाद वापस लौट के बाद पुलिस कर्मियों ने रात की सांस ली। 
विज्ञापन


29 जुलाई को कावड़ यात्रा का दूसरा सोमवार है। इसलिए शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल और अमरोहा समेत कई जिलों के हजारों शिवभक्त बृजघाट से गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं। हाईवे पर चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा पर आतंकी हमले को देखते हुए अमरोहा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। यही वजह है कि डीआईजी मुनिराज जी रविवार की सुबह छह बजे अपने सहयोगियों के साथ साइकिल से हाईवे पर निकल पड़े और अमरोहा होते हुए तीर्थ नगरी ब्रजघाट तक पहुंचे।

इस दौरान हाईवे पर जगह-जगह डीआईजी ने कांवड़ियों से बातचीत की और उनका हाल जाना। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा का फीडबैक लिया। जैसे ही डीआईजी के आने की सूचना अमरोहा पुलिस को हुई तो सभी अचंभित रह गए।


गजरौला क्षेत्र में डीआईजी ने सीओ स्वतेभ भास्कर और इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं। अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed