फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Brutality with a tenth class student in Moradabad, called from school and gang-raped

UP News: मुरादाबाद में दसवीं की छात्रा से दरिंदगी, स्कूल से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो कर दिया वायरल

Sun, 04 Aug 2024 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

मुरादाबाद में पांच युवकों ने छात्रा के साथ दरिंदगी कर डाली। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं छात्रा को स्कूल से बुलाकर गन्ने के खेत में ले गया था। इसके बाद सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
UP News: Brutality with a tenth class student in Moradabad, called from school and gang-raped
छात्रा से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी क्षेत्र में ही स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेटी कॉलेज गई थी। इसी दौरान सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर निवासी सोनू यादव ने उसकी बेटी को बहाने से कॉलेज से बाहर बुला लिया और अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गया, जहां पहले से उसके पांच साथी थे। सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, जिन्हें देखकर अन्य आरोपी भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। हालांकि, बाद में उसे भी छोड़ दिया गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर पीड़िता का अपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

होटल में युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि छह माह पहले वह अपने नाना के घर एक शादी समारोह में शामिल होने रामपुर के टांडा क्षेत्र में गई थी।

इस दौरान उसकी मुलाकात टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुलीवाला निवासी मनोज सैनी से हो गई थी। आरोपी मनोज ने युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। इसके बाद आरोपी युवती से बात करने लगा था। युवती का कहना है कि मनोज ने 11 जुलाई 2024 को उसे मिलने के लिए बुला लिया। वह उसे कोतवाली में एक होटल में ले गया।



आरोपी ने उसे यहां शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में आरोपी शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed