फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: New bride.... divorced just four days after marriage, told the police - the boy is simple

UP: 'सीधा है लड़का, इसके साथ नहीं चल पाएगा...', शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने लिया तलाक, पुलिस से कही ये बात

Thu, 22 May 2025 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 02:38 PM IST
सार

मुरादाबाद की युवती ने शादी के चार दिन बाद ही पति को सीधा बताकर साथ रहने से इनकार कर दिया। मायके लौटने के बाद दुल्हन ने थाने में  इसकी शिकायत भी कर दी। पुलिस के कई प्रयासों के बावजूद दोनों अलग-अलग हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में लड़के वालों पर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
UP: New bride.... divorced just four days after marriage, told the police - the boy is simple
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद ही लड़का सीधा है यह कहते हुए तलाक मांग लिया। मामले को हल करने के लिए बैठी पंचायत ने वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रुपये का जुर्माना लगा कर दोनों को अलग-अलग कर दिया। मामले को स्टांप पर लिखा गया है।

विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव की युवती की शादी कटघर थाना क्षेत्र के गांव वसंतपुर रामराय गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल को हुई थी। इसके चार दिनों के बाद दुल्हन अपने मायके वापस आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद दुल्हन ने ससुराल वापस जाने से इनकार करते हुए लड़का सीधा है कहते हुए थाने में शिकायत कर दी। पुलिस भी हैरान थी शादी के चार दिन बाद ही ऐसा क्या विवाद हो हो गया की मामला पुलिस के पास आ गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और शादी को ठीक से प्रकार से चलने के लिए कई दिन प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। बुधवार को पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को हल करने के लिए पंचायत बैठाते हुए दोनों के बीच तलाक करा दिया। वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जुर्माना अदा भी कर दिया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की दोनों पक्ष के लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा। अपनी आपसी सहमति से अपना फैसला कर लिया है। काई भी पक्ष अब इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहता है।

मुरादाबाद से हैरान करने वाला वीडियो: अचानक सड़क पर गिरा युवक.. हो गया बेहोश, आसपास के लोग भी नहीं बचा पाए

पत्नी और बेटी ने की हाथापाई, वकीलों ने किया बीच बचाव
शाहबाद में घरेलू हिंसा की तारीख पर आए व्यक्ति को पहली पत्नी और बेटी ने घेर लिया। हाथापाई भी हुई। दूसरी पत्नी व केस को लेकर व्यक्ति के साथ तहसील में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच पहुंचे लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का निकाह करीब 25 वर्ष पहले हुआ था। पहली शादी के करीब दस साल बाद व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने घरेलू हिंसा और खर्च के लिए पति पर दावा कर दिया था।

आरोप है कि बुधवार को जब पति घरेलू हिंसा के केस में तारीख पर तहसील में पहुंचा, तो पहले से मौजूद पहली पत्नी व बेटी ने उसे घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। मामले को शांत करने के लिए तहसील के कई अधिवक्ता व अन्य लोगों ने कोशिश, लेकिन वह नहीं माने।

पहली पत्नी और बेटी ने बताया कि व्यक्ति ने उन्हें छोड़ चुका है। जिसके लिए वह खर्चे को कहती है। लेकिन पति पहली पत्नी की ओर ध्यान नहीं देता है। वही पति भी मां-बेटी पर हाथापाई करने का आरोप लगा रहा था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed