फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man fell on the road while walking in Moradabad, he died when taken to the hospital, watch video

मुरादाबाद से हैरान करने वाला वीडियो: अचानक सड़क पर गिरा युवक.. हो गया बेहोश, आसपास के लोग भी नहीं बचा पाए

Thu, 22 May 2025 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 12:26 PM IST
सार

भोजपुर के काबुली चौक पर अचानक गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह मोबाइल कंपनी में कार्यरत था और दोपहर को खाना खाकर पैदल जा रहा था। इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
young man fell on the road while walking in Moradabad, he died when taken to the hospital, watch video
भोजपुर में जमीन पर गिरा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुर के काबुली चौक के पास अचानक सड़क पर गिरकर युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा। नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद रिहान (28) नगर स्थित मोबाइल कंपनी में काम करता था। वह बुधवार दोपहर घर से खाना खाकर पैदल जा रहा था।

विज्ञापन


मोहल्ला काबुली चौक के पास अचानक चक्कर आने के कारण रिहान सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे मोहल्ले के लोग तुरंत इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


रिहान की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी फौजिया कुरेशी, मां रऊफी, पिता गुफरान कुरैशी एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी छह माह पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती बाइक पर युवक को आया था हार्ट अटैक
इससे पहले अप्रैल माह में मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा मोहल्ले में चलती बाइक पर युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया था। वह काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

जान गंवाने वाले युवक की पहचान हंजला (22) पुत्र गुलजार निवासी भेंड़ा वाली गली थाना कटघर के रूप में हुई। हंजला बुलेट बाइक से किसी जरूरी काम से घर से निकला था। जैसे ही वह पचपेड़ा मस्जिद के पास पहुंचा, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया।

बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई और वह उसके ऊपर ही तड़पने लगा। राहगीरों ने युवक की हालत देख तत्काल मदद की कोशिश की। कुछ लोगों ने उसे सीपीआर दिया, चेहरे पर पानी के छींटे मारे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों को सूचना दी गई और हंजला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बुधवार को जब घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने परिवार से संपर्क कर मामले की जानकारी जुटाई। परिवार वालों का कहना है कि हंजला को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह अपने पिता गुलजार के साथ पीतल के कारोबार में हाथ बंटाता था।

हंजला अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में देशभर में हार्ट अटैक की वजह से अचानक मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी डांस करते हुए, कभी दूल्हा बनते वक्त तो कभी मंच पर भाषण देते समय लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed