फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad trophies dominate national games, artisans prepare 1000 symbols in two months

UP: राष्ट्रीय खेलों में छाईं मुरादाबादी ट्राॅफियां, हस्तशिल्पियों ने दो माह में तैयार किए 1000 प्रतीक चिह्न

Tue, 18 Feb 2025 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

नेशनल गेम्स 2025 के लिए उत्तराखंड के राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल की चमचमाती ट्रॉफियां मुरादाबाद में तैयार की गईं। एक फर्म में बनी यह ट्रॉफियां प्रधानमंत्री समेत खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों को दी प्रदान की गई। हस्तशिल्पियों की दो महीने की मेहनत से बनी इन ट्रॉफियों ने राष्ट्रीय खेलों में खास पहचान बनाई।

विज्ञापन
UP: Moradabad trophies dominate national games, artisans prepare 1000 symbols in two months
मुरादाबाद में बनी ट्राॅफी - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल गेम्स 2025 में उत्तराखंड के राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल का प्रतिनिधित्व करने वाली चमचमाती हुई ट्रॉफियां मुरादाबाद में तैयार की गईं। शहर के निर्यातक सुधीर त्यागी की फर्म में इन्हें आकार मिला और देश भर में छा गईं। 1000 ट्रॉफियों को बनाने में दो माह की मेहनत लगी। हस्तशिल्पियों ने दिन रात पसीना बहाकर इन्हें तैयार किया।

विज्ञापन


एल्युमिनियम धातु की इन ट्रॉफियों पर पेंट भी हाथ से किया गया। इन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कितनी बारीकी से इन्हें आकार दिया गया होगा और कितना समय इन्हें रंगने में लगा होगा। राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली वाली यह ट्रॉफियां हरिद्वार में आयोजित देशभर के एथलीटों को लुभाती रहीं। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में बनाई गईं ट्रॉफियां प्रधानमंत्री समेत सभी अति विशिष्ट अतिथियों और खिलाड़ियों को दी गईं। अतिथियों व खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रतीक चिह्न बनाए गए। करीब एक फीट ऊंची हर ट्रॉफी का वजन 1.25 किलोग्राम रखा गया। निर्यातक सुधीर त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए स्पोर्ट्स सचिव बनाए गए आईपीएस अमित सिन्हा से उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सिन्हा को पता लगा कि मुरादाबाद में पीतल समेत कई धातुओं का शानदार काम होता है तो उन्होंने ट्रॉफियां बनाने की पेशकश की। सुधीर त्यागी ने इस पर हामी भरी और मुरादाबाद में मौली को प्रदर्शित करने वाली ट्रॉफियों को बनाने का काम शुरू हो गया। अब यह ट्रॉफियां देश के उत्कृष्ट एथलीटों की उपलब्धियों में शामिल हो गई हैं।

यूपी टी-20 लीग व मोटो जीपी में भी दमका था हस्तशिल्प 

राष्ट्रीय खेलों से पहले यूपी टी-20 क्रिकेट लीग व नोएडा में आयोजित मोटो जीपी प्रतियोगिता में भी मुरादाबाद का हस्तशिल्प दमक चुका है। दोनों बड़ी प्रतियोगिताओं की ट्रॉफी मुरादाबाद में तैयार हुई थी। मोटो जीपी की विजेता ट्रॉफी मुरादाबाद की निर्यात फर्म कन्हैयालाल ट्रेडर्स की ओर से तैयार की गई थी। फर्म के संचालक गोपाल मेहता इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मुरादाबाद चैप्टर के चेयरमैन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed